जरूरतमंद छात्रों को डीएवीसीएमसी ने दिए स्कूल बैग, वर्दियां 

by
होशियारपुर। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवीसीएमसी) की ओर से अपने छात्र कल्याण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद छात्रों को वर्दियां और स्कूल बैग वितरित किए गए। कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार व सचिव प्रो. आरएम भल्ला के नेतृत्व में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वितरण कार्यक्रम में 200 बच्चों को स्कूल बैग तथा जरूरत अनुसार वर्दियां प्रदान की गईं। इस दौरान डॉ अनूप ने कहा कि डीएवीसीएमसी से संबद्ध संस्थाओं की ओर से जहां समाज में शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका अदा की जा रही है वहीं वंचित वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान करने और उनकी मदद के लिए भी हर संभव कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि डीएवीसीएमसी और इससे जुड़ी सभी संस्थाएं छात्रों के कल्याण के प्रति कृतबद्ध हैं। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और डीएवीसीएमसी का धन्यवाद किया। इस दौरान डीएवीसीएमसी के सदस्य प्रिंसिपल गौतम मेहता, डॉ केके शर्मा डॉ अरविंद पराशर, राजविंदर कौर व स्कूल अध्यापक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र मास मेले के लिए सजा बाबा बालक नाथ मंदिर

दियोटसिद्ध 13 मार्च :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो जाएंगे। पूरा महीने तक चलने वाले इस मेले के लिए सभी...
article-image
पंजाब

भूरीवाले गर्ल्स कॉलेज मानसोवल के बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के नतीजे में कालेज में सेजल रही प्रथम

गढ़शंकर । महाराज भूरीवाले गरीबदासी एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल का बीकाम. तृतीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कॉलेज प्राचार्या मैडम गुरशरण...
article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रभारी यादव के सामने उलझे सोनी और औजला समर्थक

अमृतसर : अमृतसर  लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!