जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था सेवा सदैव रहती है तत्पर : खन्ना

by

एम.बी.ए. की पढ़ाई के लिए संस्था सेवा द्वारा जारी चेक खन्ना ने तनु रानी को सौंपा 
होशियारपुर 27 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि संस्था सेवा सदैव जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए तत्पर रहती है।
उक्त विचार खन्ना ने एक जरूरतमंद छात्रा की शिक्षा के लिए संस्था सेवा द्वारा दिया गया आर्थिक मदद का चैक छात्रा तनु रानी को भेज करते हुए व्यक्त किये। इस मौके खन्ना ने बताया कि तनु रानी जो कि एम.बी.ए. की पढाई करना चाहती है। तनु जब 4 वर्ष की थी तो उसके माता पिता उसे छोड़कर चले गए थे और तब से उसकी परवरिश उसके दादा दादी ने की है। तनु के दादा आर्थिक तंगी के कारण उसकी फीस भरने में असमर्थ हैं जिसके चलते तनु रानी ने फीस के लिए संस्था सेवा से आर्थिक मदद की अपील की जिसके चलते संस्था सेवा के अध्यक्ष डॉ. दविंदर कुमार चड्ढा द्वारा संस्था के पदाधिकरियों से विचार विमर्श कर छात्रा की पढाई हेतु उसकी आर्थिक मदद के लिए चैक तैयार किया गया जो आज तनु रानी को सौंपा गया है। खन्ना ने कहा कि संस्था सेवा का यह यह निरंतर प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था हर संभव प्रयास कर सके। इस मौके प्रवेश अग्गरवाल, नरिंदर गुप्ता, डॉ. आश्चर्ज लाल, मंजीत सिंह, अजमेर सिंह, डॉ. सोनी, मोहित गुप्ता भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानवता की सेवा में समाज सेवी संस्थाएं दे रही हैं अहम योगदान -ब्रम शंकर जिम्पा

मानवता सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित जरूरतमंद कन्याओं के विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री हुए शामिल होशियारपुर, 20 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि समाज सेवी संस्थाएं मानवता की सेवा में अहम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गरीव परिवार के तीनों सदस्य बीमार कमाने वाला कोई नहीं, समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता राशि चोर ले उड़े

गढ़शंकर। गांव डल्लेवाल में गरीब परिवार के तीनों बीमार सदस्यों और कमाने वाला कोई नहीं तो इलाज करवाने के लिए समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता के लिए दी राशि अज्ञात चोरों ने रात...
article-image
पंजाब

गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग गांव संधवां में मेला करवाया

बहिराम 18 मार्च : साईं लोगों की याद में गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग से मेले के पहले दिन अखंड पाठ साहिब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 करोड रुपए से बनेगी ककीरा कस्बे में सीवरेज : ल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का होता है बेहतर अनुसरण- कुलदीप सिंह पठानिया

खचंबा( ककीरा), 21 अक्टूबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में खेल गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थी में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन का अनुसरण होता है। खेल गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!