जल घोटाले पर सिरमौर भाजपा ने डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

by
नाहन, 4 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का खुलासा होने के बाद सिरमौर जिला के भाजपा नेताओं ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस्तीफे की मांग की है।  भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का एक अनोखा घोटाला बताया है, जिसमें ग्रामीणों के साथ धोखा किया गया है।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के माध्यम से टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि घोटाला इतने बड़े स्तर पर हुआ कि ऐसे गांवों में भी पानी टैंकरों के माध्यम से डलवाने के पास किए गए जहां सड़कें ही नहीं हैं।
जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा, इस घोटाले ने हिमाचल प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल किया है। मुख्यमंत्री को तुरंत कार्रवाई करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए। भाजपा नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण जनता के साथ न्याय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

एडीसी ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना, 16 सितंबरः छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता चिंतपूर्णी में इस वर्ष 26 सितंबर से 4 अक्तूबर 2022 तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया...
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल्स 9 नवम्बर को आयोजित होंगे

एएम नाथ। चम्बा : डॉ. अनूप कुमार शर्मा, सचिव जिला स्नूकर एंड पूल एसोसिएशन, चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा आगामी राज्य स्तरीय स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने माहूनाग मेले का किया समापन माहू नाग मंदिर परिसर में सराय बनाने को दिए तीन लाख

पंचायत में विकास कार्यो को दिए 8 लाख पट्टा मेहलोग, 15 मार्च (तारा) : दू न के विधायक राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत ढकरियाना के तहत हाड़ा मेहता में आयोजित दो दिवसीय महूनाग...
Translate »
error: Content is protected !!