जल संरक्षण में महिलाएं अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित – डाॅ लाल सिंह

by

ऊना – जल संरक्षण अभियान 3 का आयोजन टाहलीवाल के योगेश्वर ट्रेनिंग संस्थान में किया गया जिसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने की। उप निदेशक ने बताया कि यह सप्ताह महिला दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य थीम – कैच द रेन where it fall when it fall के बारे में भी जागरूक किया गया। जल संरक्षण अभियान तीन के तहत महिलाओं को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई ताकि वह अपने आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक कर सके। इसके साथ-साथ युवाओं को जल का संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान वोकेशनल प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सतनाम कौर द्वारा प्रतिभागियों को महिलाओं से जुड़े अधिकार एवं जल के महत्व के बारे में बताया गया तथा प्रतिभागियों से अपील की गई कि वह जल संरक्षण करके आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं।
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें यूवीका ने प्रथम, शालू ने द्वितीय व रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा नारा लेखन प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम, जसविंदर ने द्वितीय व सरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संस्थान के एमडी रवि कुमार, प्रशिक्षक स्वर्णजीत कौर, महिमा, मनीषा सहित 50 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आम लोगों को उदारता से ऋण आवंटित करें बैंक अधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चिट्टा के बढ़ते प्रकोप और निजी पुनर्वास केंद्रों में हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नशे के खिलाफ पुनर्वास के लिए एक भी डेडीकेटेड वार्ड नहीं : जयराम ठाकुर निजी पुनर्वास केंद्र अराजकता और अत्याचार से कर रहे नशे के शिकार लोगों का इलाज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से

हमीरपुर 08 जनवरी। भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

निजी कंपनी द्वारा असेंबली ऑपरेटर के भरे जाएंगे 50 पद एएम नाथ। चम्बा, 23 मार्च : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!