जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 29 को: प्रिंसिपल रंजू दुग्गल

by

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
होशियारपुर, 05 अप्रैल:
जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 29 अप्रैल(शनिवार) को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आनलाइन फार्म भरे थे, वे विद्यार्थी अपना परीक्षा प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर दिए गए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भर कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा वे जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही, जिला होशियारपुर से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 01882-289393, 94636-46719, 9803888828 पर भी फोन कर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने किया सम्मानित : कानून तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति कानून की नजर से बच नहीं पाएगा – एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा

फगवाड़ा 11 मार्च (चरन सिंह) – श्री गुरु रविदास वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने पुलिस स्टेशन बहराम के एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को इलाके में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए क्लब के  सदस्यों...
article-image
पंजाब

पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं केजरीवाल, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश : सुनील जाखड़

चंडीगढ़, 7 मई  । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और...
article-image
पंजाब

410 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस दो लोगों को 410 नशीली गोलियां बरामद कर मुकदमा दर्ज। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि एसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ शमशान घाट डुगरी के...
Translate »
error: Content is protected !!