जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छात्रावास अधीक्षक के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 19 अगस्त को

by

एएम नाथ। मंडी : .जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2025-26 के लिए छात्रावास अधीक्षक (एक महिला एवं एक पुरुष) के अनुबंध आधारित पदों को भरने हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 19 अगस्त 2025 को विद्यालय परिसर में किया जाएगा। अनुबंध अवधि 10 माह की होगी तथा मानदेय 35,750 रुपये प्रति माह देय होगा।
प्रधानाचार्य एस. डी. शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित है। 1 मई 2025 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 35 वर्ष एवं अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालय में सातवें वेतन आयोग के वेतन स्तर-5 या उससे ऊपर के वेतनमान में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव अथवा किसी मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालय में 29,200 रुपये प्रति माह के समेकित वेतन पर न्यूनतम 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। पूर्व रक्षा कर्मियों के मामले में भी न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए यह अनुभव अवधि घटाकर 3 वर्ष कर दी गई है।
उन्होंने आगे बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण पत्रों, उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियों तथा दो पासपोर्ट आकार की नवीनतम तस्वीरों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। रिपोर्टिंग समय प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ : शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित भदसाली। हमीरपुर : 20 अगस्त हमीरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 16 वर्षीय छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी, सांस्कृतिक एकता के संवाहक हैं युवा : DC हेमराज बैरवा

पांच दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन एएम नाथ। शिमला :  धर्मशाला, 6 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा आरएचएफडब्ल्यूटीसी, छेब कांगड़ा में आयोजित पांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्र में संशोधन तथा स्थानांतरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित : सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :    भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में संशोधन तथा नए भवन में स्थानांतरित करने के विषय में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भयानक हादसे में 21 वर्षीय युबक की मौत : ट्रैकटर चालक युवक के ऊपर से टिप्पर के टायर निकलने से युवक के शरीर के चीथड़े उडें : ओवरलोड तेज रफतार टिप्पर दुारा पीछे से ट्रैकटर ट्राली को टक्कर मारी, ट्रैकटर ट्राली को सात सौ मीटर तक घसीटता ले गया

गुस्साए लोगो ने सात घंटे तक लगाया जाम गढ़शंकर : ओवरालोड तेज रफतार टिप्पर दुारा ट्रैकटर ट्राली को पीछे से जारेदार टक्कर मारने के बाद हुए हादसे से ट्रैकटर चालक की मौत हो गई।...
Translate »
error: Content is protected !!