जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के दाखिले के लिए 17 अगस्त तक की जा सकती हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन

by

20 जनवरी 2024 को होगी दाखिले के लिए चुनाव परीक्षा
होशियारपुर, 09 अगस्त:
जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024-25 कक्षा छठी, जिसकी परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होनी है, के लिए नवोदय विद्यालय की वैबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/Registration पर 17 अगस्त तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थी जो सत्र 2023-24 में सरकारी स्कूल में या मान्यता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और जिले के बोनाफाइड निवासी है, वे फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी योग्यता व अन्य शर्तों के लिए विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फार्म भरने में दिक्कत आती है, तो वह कामकाज वाले दिन नवोदय स्कूल फलाही, जिला होशियारपुर में कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01882-289393 पर कामकाज वाले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर बाद साढ़े 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, खाने-पीने, रहने-सहने, वर्दियां, कापियां व स्वास्थ्य सेवाओं का सारा प्रबंध नि:शुल्क है। यहां बच्चों के आचरण निर्माण व सर्वपक्षीय विकास पर विशेष जोर दिया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाहौर में एक के बाद एक 3 बड़े धमाके, पाक एयरस्पेस सील !…. जानें डिटेल

पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार सुबह एक के बाद एक तीन विस्फोटों की आवाज से हड़कंप मच गया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। वाल्टन...
article-image
पंजाब

खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार

होशियारपुर 13 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता कि समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। खुले दरबार में आदमपुर जालंधर के गाँव कालरा निवासी शिव चरण ने खन्ना...
article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सौ एकड़ में अवैध माईनिंग की जांच के लिए पहुंची टीम ने बीडियोग्राफी की लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं : टीम को लीड करने वाले एसई राजन ढीगरां ने कहा रिर्पोट भेज दी हैड आफिस 

 दोनों जिलों के माईनिंग विभाग के अधिकारी आर नोटिस भेज कर फर्ज की इतिश्रि करते दिख रहे तो वन विभाग के डीएफओ माईनिंग विभाग पर डाल रहे जिम्मेदारी गढ़शंकर। गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर करीव...
Translate »
error: Content is protected !!