जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत

by

गढ़शंकर : 25 जून : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने के संबंध में रपट दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सोनिका पुत्री संतू निवासी महहला भंगानिया वार्ड नं 10 गढ़शंकर ने बताया कि उसका पिता संतू महिंदर सिंह नाम के व्यक्ति के पास खेती का काम करता था। उसने बताया कि शनिवार को जब वह खेतों में फसल पर स्प्रे कर रहा था तो उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोनिका ने बताया कि वह अपने पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लेकर गए तो ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने उसे मिरतक घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है इसमें किसी का कोई कसूर नही है और उसका परिवार किसी के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कराना चाहता। सोनिका के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मिरतक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
article-image
पंजाब

मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप एक ग्रंथी लगा : एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने संबंधित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर की जांच शुरू

बठिंडा। पंजाब में बठिंडा के हंस नगर गुरुद्वारा साहिब में एक ग्रंथी पर फर्जी आनंद कारज कराने और पैसों के लालच में मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप लगा है।  एसजीपीसी ने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में विज्ञान दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह की अगुवाई में कराए गए समारोह में फिजिक्स व केमेस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब

बैंस खुर्द में  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की विशेष बैठक  दाखिला बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का संकल्प

होशियारपुर। गांव बैंस खुर्द स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवासी भारतीयों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग...
Translate »
error: Content is protected !!