जहाँ युवाओं की सोच शामिल हो जाती है, वहाँ राजनीति नहीं, परिवर्तन होता है — सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : आगामी ज़िला परिषद् एवं ब्लॉक समिति चुनावों के मद्देनज़र सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें चुनावी रणनीति, बूथ मज़बूती और विकास को केंद्र में रखकर सकारात्मक प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में युवाओं की भूमिका को लोकतंत्र की सबसे प्रभावी शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें युवा दृष्टि और ऊर्जा से मज़बूत होती हैं।

इस बैठक में युवा संयोजक शुभाष शर्मा शुभम और उनकी पूरी टीम मौजूद रही। सांसद ने युवा टीम के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आगामी जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति चुनावों में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर की कि चब्बेवाल क्षेत्र के युवा संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार सक्रिय हैं। सांसद डॉ. राजकुमार ने बैठक में कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने में युवा टीम की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने युवाओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और जनता के मुद्दों को समझकर उन पर काम करने की सलाह दी।

सांसद ने कहा कि चब्बेवाल क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास में पिछले वर्षों में व्यापक कार्य किए गए हैं, जिन्हें जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखना आवश्यक है। युवा संयोजक शुभाष शर्मा ने बताया कि उनकी टीम हर गांव में जाकर लोगों से संवाद कर रही है और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य तेज़ी से जारी है। उन्होंने कहा कि चब्बेवाल के युवा पार्टी की जीत में सक्रिय भूमिका निभाएंगे । उन्होंने कहा कि यूथ विंग बूथों पर मजबूत नेटवर्क तैयार कर रहा है ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू और प्रभावी तरीके से चले।

सांसद ने युवाओं को एकजुट रहने और सकारात्मक प्रचार पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितने भी भ्रम फैलाए, लेकिन विकास की सच्चाई और जमीनी काम जनता को भली-भांति दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन और युवा टीम की कड़ी मेहनत से चब्बेवाल क्षेत्र आगामी चुनावों में पार्टी को शानदार जीत दिलाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोलर पंप पर किसे कितनी सब्सिडी जानिए ……पंजाब की सोलर पंप स्कीम : कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम

पंजाब सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत राज्‍य के किसानों को 20,000 सोलर पंप सेट दिए जाएंगे. किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा और उन्‍हें पंप सेट पर सरकार...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब का नौजवानों को खेलों से जोड़ने का प्रयास प्रशंसनीय-जगमोहन सिंह

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फूटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13वां वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश...
article-image
पंजाब , समाचार

रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन : फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर अकादमी के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करने में लिए विशेष समागम का...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में यूथ कांग्रेस का ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान 20 अगस्त से : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल ने प्रेस को बताया कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को...
Translate »
error: Content is protected !!