जहान खेलां में ज्वेलरी शॉप में चोरी, ढाई से तीन लाख के गहने और 50 हजार नकद ले गए चोर

by

दुकान के पीछे खाली प्लॉट का फायदा उठाकर 9 इंच की दीवार तोड़ी; लॉकर तोड़ने का प्रयास भी किया, CCTV का DVR और हार्ड डिस्क भी ले गए

होशियारपुर । गांव जहान खेलां में देर रात चोरों ने वीके सोनी ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट का फायदा उठाकर करीब 9 इंच मोटी दीवार तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए।

दुकान में प्रवेश करने के बाद चोरों ने सोने के टॉप्स और चांदी के आभूषणों समेत करीब ढाई से तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा दुकान में रखी 50 हजार रुपये की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए।

चोरों ने दुकान में रखे एक लॉकर को तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR और हार्ड डिस्क भी निकालकर ले गए, जिससे घटना से संबंधित फुटेज सुरक्षित नहीं रह सकी।

दुकान के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया है। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास का अफ्रीका में ट्रैकिंग के लिए रवाना

गढ़शंकर, 7 अगस्त: गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास पुत्री नारायण दास को अफ्रीका के तनजायन किल मजरू में माउंटेन ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए चुने जाने पर आज ओलंपियन जरनैल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में खेल दिया ‘इमोशनल कार्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे में दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बेहद मजबूत हालत में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयानों से डोलड्रम...
article-image
पंजाब

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार : मेडिकल स्टोर में आगजनी के बाद बुलडोजर कार्रवाई

मानसा में परिवार और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम, अंतिम संस्कार से इनकार; सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिजन मानसा। पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परमिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!