जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026′ को सर्वसम्मति से पारित : 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

by

चंडीगढ़ । पंजाब में करीब एक दशक से चुनावी मुद्दा बने बेअदबी के मामलों में अब कड़ी सजा देने के लिए सोमवार को बेअदबी कानून पारित किया गया है। बैसाखी के अवसर पर पंजाब विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र के दौरान विधानसभा में जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 सर्वसम्मति से पास किया गया।

इस विधेयक में आरोपितों को उम्र कैद की सजा का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में यह विधेयक पेश किया। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि यह विधेयक अभी केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर ही लागू होगा। गैर सिखों (हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, आदि) के पवित्र ग्रंथों और धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ पर इस विधेयक के तहत फिलहाल कोई सजा का प्रावधान नहीं है। सीएम ने कहा कि अन्य धर्मों के लोगों से भी राय लेकर जल्द ही कानून बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि राज्यपाल से हस्ताक्षर करवाना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्यपाल के पास मेरी शिकायत लेकर तीसरे दिन पहुंच जाते हो। गवर्नर ने अगर बिल को मंजूरी देने में देरी की, तो दोनों साथ चलेंगे।

इस विधेयक को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के बीच बहस हुई। बाजवा ने कहा कि हम इस बिल का समर्थन करते हैं, लेकिन इस मामले में बनाई गई निज्जर कमेटी की रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाए। स्पीकर ने कहा कि कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी। बाजवा ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान ने कहा था कि कुंवर प्रताप सिंह की रिपोर्ट के आधार पर 48 घंटे में दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बात को लेकर सदन में हंगामा हुआ। बाजवा ने कहा कि उस समय के 5 केस शहर से बाहर चले गए। सरकार ने विरोध नहीं किया। बाजवा ने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

इससे पहले अप्रैल, 2025 में एक विधेयक लाया गया था, जिसमें सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों को शामिल किया गया था, लेकिन उसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया गया था। वर्तमान पारित विधेयक केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर केंद्रित है। सत्र के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर सख्त सजा रखने संबंधी बिल सर्वसम्मति से पास हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अब कोई पत्थर दिल ही होगा, जो इस घटना के बारे में सोचेगा। अगर सोचेगा तो उसे पीढिय़ों तक उसका एहसास रहेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सेलेक्ट कमेटी का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया गया है, क्योंकि उस समय बाढ़ आ गई थी। ऐसे में सभी धर्मों के लोगों से बातचीत नहीं हो पाई थी। अभी सभी से राय लेनी होगी। कमेटी अब सभी धार्मिक लोगों के पास जाकर राय लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी के फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीती : सभी SHO को आम लोगों के साथ बातचीत करने और उनके साथ अपने संपर्क नंबर साझा करने के लिए कहा

चंडीगढ़: अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को सभी फील्ड...
article-image
पंजाब

मां की ह्त्या : पैसे देने से मना करने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

कपूरथला : मां से पैसे मांगने पर मना किए जाने पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। सुल्तानपुर लोधी में एक घर से 80 वर्षीय एक विधवा बुजुर्ग महिला का...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में इम्परूवमैंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार का किया एक और मामला दर्ज

चंडीगढ़   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट  के अकाउंटेंट  और अमृतसर निवासी विशाल शर्मा के विरुद्ध 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के...
article-image
पंजाब

गॉमे बर्गर्स का ‘सिग्नेचर कलेक्शन’ लॉन्च

होशियारपुर : बर्गर प्रेमियों के लिए गॉमे बर्गर्स के लाइनअप के रूप में नया ‘सिग्नेचर कलेक्शन’ लॉन्च किया गया है।  मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव रंजन ने कहा, ‘इस कलेक्शन के...
Translate »
error: Content is protected !!