जातरू उत्सव के समापन पर जगत सिंह नेगी ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित …जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में युवाओं की भूमिका अहम : जगत सिंह नेगी

by

आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन कर प्रभावितों को ऐतिहासिक मुआवजा देने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना; महिला व युवक मंडलों को 10-10 हजार रुपये

एएम नाथ।  रिकांग पिओ, 27 अक्टूबर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को भावानगर में आयोजित तीन दिवसीय जातरू उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।May be an image of one or more people इस दौरान उन्होंने किन्नौर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संरक्षित रखने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और संस्कृति पर गर्व करना तथा उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।May be an image of text

आपदा प्रभावितों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार की आपदा राहत व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन कर प्रभावित परिवारों को ऐतिहासिक मुआवजा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीतिक प्रतिशोध से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रदेश सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है।May be an image of one or more people, crowd and text

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच

मंत्री ने कहा कि जातरू उत्सव के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।May be an image of text

सांस्कृतिक दलों को बांटी प्रोत्साहन राशि

उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले प्रत्येक महिला मंडल और युवक मंडल को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं, स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 5-5 हजार रुपये की राशि दी गई।May be an image of one or more people and text

इससे पहले उपमंडलाधिकारी निचार दिव्या यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने उत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए विकासात्मक स्टालों का निरीक्षण भी किया।May be an image of text

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार अनिल नेगी, कांग्रेस सेवा दल की राज्य उपाध्यक्ष तारा मुय्यान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, बाल विकास परिषद के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रताप नेगी, डीएसपी भावानगर वरुण पटियाल, तहसीलदार निचार नेहा नेगी, उपनिदेशक उद्यान डॉ. शमशेर सिंह डेहरू, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी और कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोज नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल जनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान – महेन्द्र पाल गुर्जर

जल शक्ति विभाग पेयजल स्त्रोतों में क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें 15 से 30 जून तक मनाया जाएगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा ऊना : डायरिया के कारण बच्चों की मौत की घटनायें को रोकने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के लिए कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू

एएम नाथ: घुमारवीं, 28 मार्च : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के तहत इस वर्ष पहली बार आयोजित की जा रही “कहलूर क्वीन (Miss & Mrs)” प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन प्रक्रिया आज से आरंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बीबीएन, 9 मई, (तारा)    ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एक दिवसीय ‘स्टोरी टेलिंग’ प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के अध्यापकों के अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!