जापान में तिरंगे के साथ हिमाचल का जोश : भारतीय हॉकी टीम की जीत के गवाह बने हिमाचली जनप्रतिनिधि

by

खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया समेत कमलेश ठाकुर व विवेक शर्मा ने स्टेडियम पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

एएम नाथ। धर्मशाला, 3 अक्तूबर: एशियन गेम्स 2026 के तहत जापान के आइची-नागोया में भारत और मलेशिया के बीच खेले गए हॉकी मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की मौजूदगी खास आकर्षण का केंद्र रही। प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक कमलेश ठाकुर और विधायक विवेक शर्मा परिवारजनों सहित स्टेडियम पहुंचे और भारतीय हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाया।No photo description available.

विदेशी धरती पर हाथों में तिरंगा और सिर पर हिमाचली टोपी के साथ हिमाचल के जनप्रतिनिधियों ने भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार समर्थन किया। मैदान पर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय हॉकी टीम ने मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर हिमाचल से जापान पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।May be an image of text

हिमाचल के युवाओं के लिए प्रेरणा

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन हिमाचल सहित देशभर के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के जनप्रतिनिधियों के लिए भी भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का यह अवसर विशेष रहा। उन्होंने कामना की कि भारतीय खिलाड़ी इसी तरह अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर देश का नाम रोशन करते रहें और तिरंगा दुनिया के हर मैदान में शान से लहराता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास और जनसुविधाओं में शून्य, कर्ज लेने में सबसे आगे है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत एएम नाथ। सुन्दरनगर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार विकास और जनसुविधाओं के मामले में पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने सुपारी देकर रच डाली खौफनाक साजिश…..करीबियों की मदद से पति को बेरहमी से मौत के घाट उतरवा दिया

आदमपुर :  एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत की नींद सुलाने की साजिश रची। आदमपुर की रहने वाली सीमा ने अपने पति संदीप कुमार उर्फ हैप्पी की हत्या के लिए सुपारी दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट स्कीम का हश्र है हिमाचल का आर्थिक संकट : जयराम ठाकुर

वेतन और मेडिकल बिल न देने वाली सरकार ख़ुद को बता रही है कर्मचारी हितैषी,  हर बात के लिए केंद्र को कोसना ग़लत, आर्थिक हालात के लिए सुक्खू ज़िम्मेदार बेरोज़गार नर्सिंग एसोसिएशन से मिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्र के उपयोग से भाजपा सरकारकतरा क्यों रही : मुख्यमंत्री भगवंत मान

पणजी, 19 जनवरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नीत केंद्र सरकार से पूछा कि वह ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने से क्यों कतरा रही है।  दक्षिण...
Translate »
error: Content is protected !!