पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी : पकड़ा गया ड्रग्स के साथ, कार से नकदी भी बरामद

by

दीनानगर। दीनानगर पुलिस ने नाके के दौरान कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 262 ग्राम हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। खास बात यह है कि गिरफ्तार युवकों में से एक पंजाब पुलिस का कर्मचारी है और पठानकोट से भाजपा विधायक और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की सुरक्षा में तैनात था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दीनानगर राजिंदर सिंह मिन्हास ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 2 बजे दीनानगर थाने के एसएचओ साहिल पठानिया और बरियार चौकी प्रभारी ने बरियार बाईपास पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार पीबी 35एके 5305 को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो कार से 262 ग्राम हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।

कार सवारों की पहचान अभयजीत पुत्र अश्वनी कुमार निवासी पथरी जनियाल, थाना नरोट जैमल सिंह, पठानकोट और आसमदीन उर्फ आशु पुत्र मुराद्दीन निवासी पंडोरी, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

अभयजीत पंजाब पुलिस का कर्मचारी निकला

डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में से एक अभयजीत पंजाब पुलिस की चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन का जवान है और वर्तमान में पठानकोट से भाजपा विधायक और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की सुरक्षा में तैनात था।

उन्होंने बताया कि अभयजीत 30 अगस्त को ही भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात हुआ था, जबकि इससे पहले वह जालंधर में तैनात था। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद उनसे गहनता से पूछताछ करेगी। जिसके बाद और खुलासे होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर निकली भर्ती : लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

एएम नाथ । शिमला : सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में पेपर लीक का आरोप निराधार, शिक्षा में सुधार को बदनाम करने की कोशिश : केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर जिंदा है तो… तो उसका कर देना चाहिए एनकाउंटर : पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की मांग, ‘

-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन थोकर की मां शहजादा बानो ने कहा है कि अगर उसका बेटा इसमें शामिल है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर आदिल...
article-image
पंजाब

विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया , 3 गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन...
Translate »
error: Content is protected !!