जालंधर की युवती ने खरड़ में की आत्महत्या : परिवार ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा नहीं किया अंतिम संस्कार 

by
एएम नाथ।  जालंधर : जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली एक युवती द्वारा खरड़ में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं परिवार ने युवती का संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिवार के मुताबिक, युवती और युवराज आपसी रिश्ते में थे। 19 मार्च को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने गई थी और रात करीब 11:30 बजे घर लौटी। परिजनों का कहना है कि इसके अगले दिन, 20 मार्च को, युवती ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने युवराज के कारण यह कदम उठाया। उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। हालांकि, परिजनों के अनुसार खरड़ पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच नहीं की और धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए केस को बंद कर दिया।
परिवार ने कहा कि पूरे मामले के दौरान युवराज की बहन भाई का लैपटॉप लेने के लिए घर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। परिवार ने न्याय की करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्डों का विकास और जन समस्याओं का त्वरित निपटारा प्राथमिकता: पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी, पार्षद नरिंदर कौर

रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त, जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद, मतदाताओं की सेवा में हर समय हाज़िर रहेंगे: ब्रम शंकर जिम्पा होशियारपुर, 22 दिसंबर: नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 6 और...
article-image
पंजाब

ज़िले की मंडियों में धान की खरीद का विधायकों व अधिकारियों ने लिया जायजा – मंडियों में जल्द होगी सुचारू लिफ्टिंग : DC कोमल मित्तल

टांडा/होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  ज़िले के विधायकों, डिप्टी कमिश्नर और एसडीएम्ज व अन्य अधिकारियों ने मंडियों में चल रही धान की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने विधायक...
article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए, वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर वहां से फरार

जालंधर : दिवाली की रात में थाना लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में झगड़े के बाद गुस्साई पत्नी ने फावड़े से हमला कर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मस्सी मसूर के...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

JPSC परीक्षा घोटाला: 60-70 लाख में नौकरी पक्की कराने का दावा, CID पूछताछ में कथित सेटिंग का खुलासा

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मामला और गंभीर होता जा रहा है। CID की जांच में गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!