जालपा माता मंदिर स्यारठ में 19 को सजेगा भव्य मेला

by

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत निचली गांगुड़ी के स्यारठ में स्थित माँ जालपा मंदिर परिसर में 19 जून को भव्य मेले (स्यारठ की नई) का आयोजन किया जाएगा।

मेला कमेटी के प्रधान दीपक ठाकुर, सचिव प्रकाश चंद ठाकुर व मंदिर के पुजारी किरपा राम व सेवादार पूर्ण चंद ने बताया कि स्थानीय लोगों के इलावा अन्य पंचायतों के लोगों की भी मां जालपा के प्रति गहरी आस्था है व लोग नित्य यहां पूजा अर्चना के लिए आते हैं। इस मंदिर परिसर में वर्षों से इस धार्मिक मेले का आयोजन स्थानीय लोगों व आस पास की पंचायतों के सहयोग से होता आ रहा है।
मान्यता है कि वर्षों से स्थानीय महिलाएं इस देवी की मन से आराधना करती है व मंदिर के प्रति उनकी अटूट आस्था है।इसी आस्था के चलते इस मंदिर परिसर में रात्रि 9,12 व सुबह 4 बजे स्थानीय महिलाओं को माता जालपा की छाया उनके अंदर प्रवेश करती है व महिलाएं ढोल नगाड़ों की थाप पर खेलती हैं और क्षेत्र की समृद्धि व सुख शांति की कामना करती हैं। स्थानीय लोग अपनी नई फसल की उपज भी मंदिर में अर्पित करते हैं।यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।इसके इलावा यहां कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।यह मेला रात भर शुद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहता है।कमेटी के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से मां जालपा का आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञों) को एनपीए देने पर कर रही विचार: मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार करेगी 800 करोड़ रुपये का व्यय शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों, विशेषकर विशेषज्ञ चिकित्सकों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएनडीए की ग्रीन बद्दी क्लीन बद्दी प्लांटेशन ड्राइव के तहत सनसिटी मार्ग पर किया पौधारोपण

सीईओ बी.बी .एन.डी.ए सोनाक्षी तोमर ने किया शुभारंभ कहा जापानी टेक्नोलॉजी मियां बाकी तकनीक के आधार पर किया गया पौधारोपण। बद्दी 14 जनवरी (तारा) : बद्दी -बरोटीवाला -नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन बद्दी क्लीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएं, अनमोल जीवन को बचाएं: पंकज चड्ढ़ा

क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी जोगिन्दर नगर में आयोजित सड़क जागरूकता कार्यक्रम में बोले मंडलीय प्रबंधक जोगिन्दर नगर, 05 फरवरी: 15 जनवरी से 14 फरवरी तक पूरे देश भर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पद की लालसा नहीं, संगठन के लिए समर्पित रहूंगी : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हमेशा संगठन के हित में मजबूती से कार्य किया है और आगे भी पूरी निष्ठा...
Translate »
error: Content is protected !!