जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा स्कूल सेफ्टी ऐप पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जून : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कांगड़ा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला के दौरान विद्यालयों में आपदा प्रबंधन तकनीक को सुदृढ़ करना तथा शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए सशक्त बनाना रहा।
प्रशिक्षण में कांगड़ा, नगरोटा, धर्मशाला और शाहपुर खंडों से लगभग 250 शिक्षकों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि एडीएम कांगड़ा शिल्पी वेक्टा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और प्रतिभागियों से संवाद करते हुए विद्यालयों में सुरक्षा उपायों की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन योजनाओं के क्रियान्वयन, संसाधनों की उपलब्धता और ऐप की उपयोगिता जैसे विषयों पर व्यवहारिक चर्चा की।
प्रशिक्षण का समन्वय शिक्षा विभाग के उप निदेशक सुधीर भाटिया ने किया, जबकि संचालन डीडीएमए के प्रशिक्षण प्रभारी कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। रिसोर्स पर्सन शबनम ने स्कूल सेफ्टी ऐप के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला और शिक्षकों की शंकाओं का समाधान किया।
शबनम ने ऐप के पांच प्रमुख चरणों—स्कूल प्रोफाइल, जोखिम मूल्यांकन, आपदा तैयारी, जोखिम न्यूनीकरण व प्रतिक्रिया, तथा मूल्यांकन योजना—की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ऐप की जियो-टैगिंग सुविधा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसके माध्यम से प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र और अन्य आपात संसाधनों को डिजिटल रूप से चिह्नित किया गया।
शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक और प्रेरणादायक बताया। इस पहल ने उन्हें तकनीक के माध्यम से आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि डीडीएमए कांगड़ा का यह प्रयास जिले में सुरक्षित, जागरूक और आपदा-संवेदनशील शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय कदम है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: DC हेमराज बैरवा

समापन समारोह में स्काई डाइविंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मुख्य आकर्षण हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुस्साहस : मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका

शिमला  :   शिमला में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुजारी की उम्र 59 साल थी। गत दो वर्षों से अधिक समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने गर्मियों के मौसम के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक : संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में गर्मियों के सीज़न के मद्देनज़र की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के विरोध के आगे झुका पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, विवादित हलफनामे का निर्णय लिया वापस

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने आखिरकार छात्रों के विरोध और कानूनी चुनौती के बाद विवादित हलफनामा (एफिडेविट) को वापस लेने का फैसला किया है। यह वही हलफनामा था जिसमें छात्रों से उनके आचरण...
Translate »
error: Content is protected !!