जिला ऊना में प्रत्यक्ष सार्वजनिक सेवाओं को स्थगित करने पर स्पष्टीकरण जारी

by
ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला के सरकारी कार्यालयों में प्रत्यक्ष सार्वजनिक कार्यों को स्थगित करने के आदेश पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि यह आदेश 1 मई 2021 तक लागू होंगे। वह सभी सेवाओं जिनके लिए डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवेदन किया जा सकता है, वहां कार्यालयों के माध्यम से सेवाएं पूर्णतः स्थगित रहेंगी। जिला के नागरिक इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा कार्यालय द्वारा नियमानुसार कार्य निष्पादित किया जाएगा।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्यक्ष सार्वजनिक कार्यों को स्थगित करने के आदेश कार्यालयों में प्रदत्त सेवाओं पर लागू होंगे, जहां भीड़ होती है। फील्ड स्तर पर की सेवाओं पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। संबंधित कार्यालय अध्यक्ष सभी को नोटिस देकर ही इन सेवाओं को स्थगित करेंगे। किसी मामले में अत्यावश्यकता की स्थिति में कार्यालय अध्यक्ष आवेदक के कार्य को अपने स्तर पर निष्पादित करने का निर्णय ले सकते हैं।
डीसी ने कहा कि यह आदेश 22 अप्रैल से लागू होंगे तथा आदेशों की उल्लंघना करने पर एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 60 के तहत कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाहौर में एक के बाद एक 3 बड़े धमाके, पाक एयरस्पेस सील !…. जानें डिटेल

पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार सुबह एक के बाद एक तीन विस्फोटों की आवाज से हड़कंप मच गया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। वाल्टन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर का शुभारंभ … सतपाल सत्ती ने कुठार खुर्द में किया

ऊना, 14 जून : ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में गुरु रविदास युवा क्लब के सौजन्य से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और तेलंगाना के मध्य सेली और मियार जल विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराज्यीय सहयोग के नये युग की शुरूआतः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश ने आज यहां तेलंगाना सरकार के साथ जिला लाहौल-स्पीति में स्थापित होने वाली 400 मेगावाट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग व शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। ​शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न योजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!