जिला ऊना में 40 स्थानों पर प्रथम चरण में लगेंगे कोविड वैक्सीनः डीसी कोविड वैक्सीन लगाने का जिला स्तर पर तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास पूर्वाभ्यास का डीसी राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में किया निरीक्षण

by
ऊना  :  कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज जिला स्तर पर तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नंदा अस्पताल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल व नंदा अस्पताल जाकर ड्राई रन का निरीक्षण किया।
पूर्वाभ्यास के संबंध में राघव शर्मा ने बताया कि पहले चरण में लगभग 5400 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे। इसी की तैयारियों पर आज ड्राई रन का आयोजन किया गया है। कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य पोर्टल के माध्यम से होगा। लाभार्थी को एसएमएस भेजा जाएगा और जिसे एसएमएस आएगा, केवल उसी व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा। केंद्र पर सबसे पहले व्यक्ति की फोटो आईडी की जांच की जाएगी और उसे सैनिटाइज करने के उपरांत बाईं बाजू पर कोविड वैक्सीन दी जाएगी। टीका लगने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट के लिए निगरानी में रखा जाएगा तथा उसके बाद ही उसे घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
जिलाधीश ने बताया कि इसी माह कोविड वैक्सीन के आने की उम्मीद है तथा उसके बाद वैक्सीनेशन शुरू की जाएगी। जिला ऊना में 40 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे और प्रत्येक स्थल पर 100-100 लाभार्थियों को कोरोना के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने टीके लगाने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए लगभग 1200 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को नमन : जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर अमर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

एएम नाथ।  ऊना, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही भाग – DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ

चंबा, 3 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ऐतिहासिक चौगान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान से समानता, न्याय और बंधुत्व को दिया सर्वोच्च स्थान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल आज अशोक धम्म विजयदशमी एवं धम्मचक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर विद्या महेश...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 01 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ  एवं समन स्टाफ ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के...
Translate »
error: Content is protected !!