जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह के रूस में बंदी होने का मामला : परिजनों ने वरिंदर सिंह की सकुशल भारत वापसी के लिए खन्ना से लगाई गुहार 

by
होशियारपुर 23  सितम्बर :  जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह की रूस से रिहाई  के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की। वरिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने खन्ना को अपनी व्यथा बताते हुए वरिंदर सिंह की सकुशल भारत वापसी की मांग की है।
वरिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने खन्ना को बताया की करीब 8 वर्ष पहले वरिंदर सिंह की बात सोशल मीडिआ के जरिये एक रशियन लड़की से हुई थी। दोनों ने शादी कर ली और रशियन लड़की भारत आकर वरिंदर सिंह के पास भी रही। सुखदेव सिंह ने बताया की उसका लड़का वरिंदर सिंह व रूसी पुत्रवधु इसी वर्ष जुलाई माह में रूस के लिए भारत से रवाना हुए परन्तु उसकी पुत्रवधु ने रूस पहुंचकर बताया कि वरिंदर सिंह को रूसी पुलिस ने किसी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पिता सुखदेव सिंह ने खन्ना से वरिंदर की जल्द रिहाई तथा सकुशल घर वापसी की मांग की है।
सुखदेव सिंह की व्यथा सुनकर खन्ना ने कहा कि भारत सरकार अपने लोगों की विदेशों में मदद के लिए हर समय कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतरीन विदेश नीति के चलते भारत रूस के अच्छे सम्बन्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाएंगे ताकि वरिंदर सिंह की सकुशल भारत वापसी हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव रामपुर व गुज्जरपुर में सिंचाई वाले ट्यूबवेल का डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने किया उद्घाटन

गढ़शंकर/ होशियारपुर, 8 मार्च: पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने पंजाब सरकार की ओर से चलाई 502 नंबर ट्यूबवेल स्कीम के अंतर्गत गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के गांव रामपुर...
article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का किया जा रहा है निपटारा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 28 में वाटर सप्लाई पाइप लाइन व वार्ड नंबर 2 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरु आत होशियारपुर, 12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जे.पी. नड्डा ने आपने गांव अमरपुर में किया मतदान : कहा मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, हर नागरिक करे अपने मताधिकार का करें प्रयोग

एएम नाथ । बिलासपुर, 30 मई । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पंचायती राज चुनावों में अपने गांव में मतदान करने के बाद प्रदेशवासियों...
Translate »
error: Content is protected !!