जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से गांव हरिपुर में कानूनी सेवा शिविर का आयोजन

by

विभिन्न विभागों ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान
होशियारपुर :17 जनवरी :
जिला एवं सत्र न्यायाधीश- कम- जिला चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से गांव हरिपुर में चानण मुनारा अभियान के अंतर्गत कानूनी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की देखरेख में अलग-अलग विभागों की ओर से 8 हेल्पडेस्क लगाए गए जिनमें जल सप्लाई, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, सुविधा केंद्र, एलडीएम, पंजाब नेशनल बैंक, श्रम आयुक्त, पीएसपीसीएल विभाग, जिला विकास व पंचायत अधिकारी व जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर के हेल्प डेस्क शामिल थे। इन विभागों की ओर से 84 लोगों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से 30 का मौके पर ही समाधान किया गया और 54 को कानूनी सलाह दी गई। इस कैंप में करीब 200 लोग मौजूद थे।

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के अलावा 11 फरवरी 2023 को जिला स्तर एवं उपमंडल स्तर के न्यायालयों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। गांव के सरपंच बलवीर सिंह ने शिविर का सुचारू रूप से संचालन करने में पूरा सहयोग दिया। इस मौके पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के रिटेनर एडवोकेट मलकीत सिंह सीकरी व पीएलवी पवन कुमार, अनीता रानी, बलवीर सिंह, मोहन सिंह ने ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन किलो अफीम के साथ किया काबू : ड्रग रेक्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन

कपूरथला : कपूरथला पुलिस ने ड्रग रेक्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए एक आरोपी को तीन किलो अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस के अनुसार कपूरथला पुलिस को एक गुप्ता सूचना मिली...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब रोडवेज की बस और कार को घसीटता हुआ ले गया बेकाबू ट्रक…. तीन की मौत

घरौंडा  : बुधवार की सुबह करनाल जिले के घरौंडा में नेशनल हाइवे-44 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने कहर बरपाते हुए पंजाब रोडवेज की बस,...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने पुलिस द्वारा उनपर माइनिंग के झूठे केस दर्ज करने को लेकर आप विधायक के घर के सामने जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

आनंदुपर साहिब व बंगा चौक में लगाया जाम।  गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह रेत व मिट्टी से भरी बगैर किसी कागजात से पकड़ी गई ट्रैकटर ट्राली चालकों के विरुद्ध दर्ज किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मणिमहेश डल झील क्षेत्र में लंगर और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक : हिमाचल की ओर से अधिवक्ता श्रीवास्तव ने सिफारिशों का पालन करने का दिया भरोसा

एएम नाथ।  भटियात :  डल झील पर अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों व लंगर लगाने पर रोक लगा दी है। पानी की गुणवत्ता और स्थान...
Translate »
error: Content is protected !!