जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा नोडल क्लबों का गठन – चंद्र मोहन शर्मा

by

ऊना, 11 जुलाई – ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023-25 के लिए जिला के पांच विकास खण्ड़ो हेतू नोड़ल क्लबों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड़ो के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल अपने-अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, उत्कृष्ट कार्यों की समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित रिपोर्ट साधारण कागज पर लिखकर आवेदन पत्र के साथ ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना के कार्यालय में 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा क्लब/मण्ड़ल विभागीय गतिविधियों व सामाजिक कार्यों में भाग लेता हो व अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है तथा हिमाचल प्रदेश सोसाइटी एक्ट के अधीन पंजीकृत हो, उस युवा क्लब/मण्डल की प्रतिभागिता तथा सक्रियता को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपरोक्त वर्णित प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक युवा मण्डल का चयन किया जाएगा जिसे वर्ष 2023-25 के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15 जुलाई के उपरांत कोई भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-223467 व 9882467854 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अर्चना ठाकुर बनीं ओएनजीसी की स्वतंत्र निदेशक, तीन वर्ष का कार्यकाल

ओएनजीसी के बोर्ड में पहुंचीं हिमाचल की पहली महिला एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना ठाकुर को भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उपक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे : कुलदीप सिंह पठानिया

ब्रिटिश काल से लेकर वर्तमान तक कई ऐतिहासिक घटनाओं का बना साक्षी विधानसभा अध्यक्ष बोले यहां लिए गए फैसलों ने भारत की राजनीति और समाज को दी नई दिशा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई की योजनाओं का लाभ उठाए स्वयं सहायता समूह और उद्यमी : अजय सोलंकी

एएम नाथ।नाहन 10 दिसम्बर-एमएमएमसई-विकास कार्यालय के सहयोग से राज्य की पीएचडीसीसीआई द्वारा चौगान ग्राउंड नाहन में एमएसएमई मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रदर्शनी व्यापार मेला के द्वितीय दिवस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गणित के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार : शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 और पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज

सिरमौर :  राजगढ़ इलाके में एक स्कूल के शिक्षक पर 24 छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!