जिला चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में हुई काउंटिंग स्टाफ की हुई पहली रैंडेमाइजेशन

by

होशियारपुर 28 फरवरी:
भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में काउंटिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन हुई।
जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग स्टाफ के लिए जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के 588 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर विधान सभा क्षेत्र के लिए 84-84 कर्मचारी काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर व काउंटिंग अस्सिटेंट शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए काउंटिंग 10 मार्च को सुबह 8 बजे रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में होगी। उन्होंने बताया कि रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, होशियारपुर, चब्बेवाल व गढ़शंकर की व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी की वोटों की गिनती होगी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, डी.आई.ओ. प्रदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी श्री अमनपाल सिंह, ए.डी.आई.ओ. श्रीमती रुपिंदर कौर, चुनाव कानूनगो श्री दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी संदीप हंस को मिला : पंजाब भट्ठा, खेत मजदूर (रुलर) जरनल यूनियन शिष्टमंडल यूनियन के पंजाब प्रधान डा. अमरनाथ बस्सी की अगुवाई में

होशियारपुर।  पंजाब भट्ठा, खेत मजदूर (रुलर) जरनल यूनियन का एक शिष्टमंडल यूनियन के पंजाब प्रधान डा. अमरनाथ बस्सी की अगुवाई में होशियारपुर के डीसी संदीप हंस को मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने विभिन्न वर्ग...
article-image
पंजाब

16 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र से : उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट

होशियारपुर, 17 मईः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से आज नामांकन पत्र वापिस लेने का अंतिम दिन था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार नामांकन पत्र वापिस लेने...
article-image
पंजाब

1 से 3 फरवरी तक होशियारपुर में करवाई जाएगी 31वीं स्टेट चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस : पंजाब के अलग-अलग जिलों से 400 से अधिक विद्यार्थी व अध्यापक लेंगे भाग

 ए.डी.सी व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी के *संयुक्त डायरेक्टर* ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 31 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

17 करोड़ नकद और 8 करोड़ की अचल संपत्ति के कागजात बरामद आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर से : आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी जारी

झारखंड :   अवैध खनन मामले में ईडी  ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देशभर में झारखंड की सीनियर  अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की...
Translate »
error: Content is protected !!