जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला के 05 मतदान केंद्रों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

by

ड्राफ्ट मतदाता सूची से सम्बंधित दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी
शिमला 19 नवंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता व तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा के साथ 68-शिमला निर्वाचन क्षेत्र के 05 मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान केंद्रों पर आयोजित किये जा रहे विशेष कैंप का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र 43-पर्यटन सूचना केंद्र, 28-इवनिंग कॉलेज शिमला, 29-इवनिंग कॉलेज शिमला, 37-डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार और 38-डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि आज मतदान केंद्रों पर स्पेशल एनरोलमेंट डे मनाया गया जिसके तहत नये मतदाता और पंजीकरण से छुटे हुए मतदाताओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर बीएलओ के साथ मतदान से सम्बंधित अन्य विषयों पर चर्चा की और भरे जा रहे फॉर्म की भी जांच की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विशेष अभियान के तहत किसी भी पात्र व्यक्ति, खासकर पात्र युवा, का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों को सभी लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए क्योंकि दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2023 है इसीलिए कोई भी व्यक्ति अपने दावे और आक्षेप सम्बंधित फॉर्म 6, 7 व 8 भरकर जमा करवा सकता है।विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 09 दिसंबर तक प्राप्त दावे और आक्षेप का निपटारा 26 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा और 05 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

-०-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर से ऊना में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी. ऊना जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मरकंडा और चौधरी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए भाजपा ने किया निष्कासित

शिमला :  भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में पार्टी नेता राकेश चौधरी और पूर्व मंत्री रामलाल मरकंडा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।  दोनों नेताओं ने विधानसभा उप चुनाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 12,387 लोगों का क्षय रोग सर्वेक्षण किया गया

ऊना : क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना में किये गए क्षय रोग प्रसार व घटना दर की जांच के लिए सर्वेक्षण में पांच टीमों द्वारा घर-घर जाकर 12,387 लोगों का क्षय...
Translate »
error: Content is protected !!