जिला पंचायत विकास प्लान की बैठक आयोजित : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों व पंचायत जन प्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण हैं और धरातल पर सतत् विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने में अहम कड़ी

by
शिमला, 25 जुलाई – जिला पंचायत विकास प्लान की बैठक आज यहां बचत भवन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा चंद्र प्रभा नेगी ने की।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पंचायत विकास प्लान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों व पंचायत जन प्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण हैं और धरातल पर सतत् विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने में अहम कड़ी है। उन्होंने बताया कि अधोसंरचना विकास से ग्रामीण लोगों को लाभ मिल रहा है और वर्तमान राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
पंचायती राज विभाग के विशेषज्ञ ने नवीनतम जानकारियों से पंचायत जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया और इस विषय पर उनके संशय दूर किए और सीधे संवाद के माध्यम से उनके साथ आधुनिक तकनीकों पर गहनता से विचार विमर्श किया।
जिला पंचायत अधिकारी यशपाल शर्मा ने बैठक का संचालन किया और जिला पंचायत प्लान पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विशेषज्ञों से सीधा संवाद स्थापित किया और जिला परिषद व विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और अतिव्यापी विषयों पर चर्चा की।
इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में किसान सम्मान समारोह आयोजित : कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा पॉलिसी वितरित

  एएम नाथ। चम्बा :. कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में 24 फरवरी को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को 19वीं किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण भागलपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने एसएचओ और एचएएसआई के घर में दबिश : विजिलेंस ने केस का आधार बनाने के लिए रिकॉर्डर में शिकायकर्ता व एसएचओ की रिकॉर्डिंग

एएम नाथ। मंडी : रिश्वत मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम आरोपी एसएचओ पधर एसआई और थाना में ही तैनात एचएएसआई से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार के डर से देश भर चुनाव के लिए आगे नहीं आ रहे नेता, लौटा रहे हैं टिकटें : अभी तो सिर्फ़ ट्रेलर है, मोदी के तीसरे कार्यकाल में आएगी पूरी पिक्चर : जयराम ठाकुर

नरेन्द्र मोदी देश को विकसित बनाने की बात करते हैं तो इंडी गठबंधन मोदी को रोकने की मोदी 3.0 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे एएम नाथ। मण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस चुनाव में प्रत्याशी के लिए चुनावी व्यय की सीमा 40 लाख रुपएः डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला में की शिरक्त ऊना : 1 अक्तूबर: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत आज लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकला में व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!