जिला पंचायत विकास समिति की बैठक आयोजित : एडीसी मंडी निवेदिता नेगी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रही

by

मंडी, 22 सितम्बर। जिला पंचायत विकास योजना समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने की। अगले वित्त वर्ष के लिए जिला परिषद के माध्यम से और विभागों के सहयोग से जिला की विकास योजना बनाई गई है। इस पर विस्तृत चर्चा करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रही। उन्होंने विकास योजना के क्रियान्वयन में पूरी मदद का आश्वासन दिया।
जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने उम्मीद जताई की आने वाले समय में इस योजना से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। जिला परिषद के सभी सदस्यों ने इस योजना का स्वागत किया है और इसके लिए अपने सुझाव भी दिए। बैठक में जिला परिषद सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेेल, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद की भूमिका स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित संरचना के अनुसार, 14,573 कर्मचारी डीएचएस में शामिल : 5,002 कर्मचारियों ने डीएमई को चुना

एएम नाथ। शिमला :  स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) और स्वास्थ्य सेवाएं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एम-स्वस्थ ने चंबा में खोला नया ई-क्लिनिक : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

एएम नाथ। चंबा : ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम-स्वस्थ ने आज चंबा में अपने नए ई-क्लिनिक का शुभारंभ...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ा हादसा टला : इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान : डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

शिमला   : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला पहुंची एलायंस एयर के एटीआर विमान में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ...
Translate »
error: Content is protected !!