जिला परिषद ऊना के 17 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद की शपथ

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जून. जिला परिषद ऊना के नवनिर्वाचित 17 सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पद की शपथ ली। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जतिन लाल ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं तथा जिला परिषद ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा जिला के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में जिला परिषद वार्ड मुबारिकपुर से पवनजीत सिंह, कुठेड़ा खैरला से अरुण लता, ठठल से सरबन सिंह, सोहारी से योगराज, लठियाणी से अनीता देवी, धनेत से चंचल वाला, टक्का से सुमित कुमार शर्मा, चताड़ा से अनु ठाकुर, देहलां अप्पर से अविनाश कुमार, रायपुर सहोड़ा से बिंदु शर्मा, बाथू से ज्योति वाला, दुलैहड़ से सुलिंदरपाल कौर, हरोली से केवल सिंह, पंजावर से इंदु वाला, अम्बोटा से पवन कुमार, चलेट से आरती देवी तथा भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह शामिल रहे।
समारोह में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के परिजन तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में पहले दिन ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का हुआ सफल मंचन : नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। बिलासपुर, 18 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर नाट्य उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने किया पालमपुर अस्पताल में फिजियोथैरेपी यूनिट का शुभारंभ : घुग्घर टांडा में बास्केटबॉल मैदान नवीनीकरण का लोकार्पण और सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास*

एएम नाथ।  पालमपुर, 29 सितंबर :  विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने आज सिविल अस्पताल पालमपुर में फिजियोथैरेपी यूनिट का विधिवत्त शुभारंभ किया।  इस दौरान विधायक ने धौलाधार रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सीरज कटोच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 सैसोंवाल में अधूरे पड़े डंगे का काम शुरू

 हरोली । ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड नं. 3 लंबे समय से अधूरे पड़े डंगे का काम नई पंचायत द्वारा पहल के आधार पर शुरू किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नरदेव सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर की बदहाल सड़कें खोल रही सुक्खू सरकार के विकास दावों की पोल: जयराम ठाकुर

सड़कों की मरम्मत का पैसा कहां जा रहा, सरकार जवाब दे, धर्मपुर में कार्यकर्ताओं से मिले जयराम ठाकुर, चुनावी तैयारियों को लेकर किया मंथन एएम नाथ। मंडी/धर्मपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!