जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित 76 मदों पर हुई चर्चा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई जिसमें गत बैठक की समीक्षा की तथा आगामी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

बैठक में अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना को तैयार करने को कहा। बैठक में 76 मदों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित बनायें ताकि आम जनमानस की समस्याओं का समाधान त्वरित किया जा सकें।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए ।
त्रैमासिक बैठक में राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण गारंटी अधिनियम के तहत विकासखंड चंबा की 69 योजनायों के लिए 1 करोड़ 30 लाख की धनराशि के सेल्फ को अनुमोदन भी प्रदान किया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला उपस्थित रही।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मैहरा ने भी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने और चरणबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक की कार्यवाही का संचालन सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज ने किया।
बैठक में कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर, उपाध्यक्ष ज़िला परिषद हाकम सिंह, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, खंड विकास अधिकारी रामनबीर सिंह चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, ज़िला योजना अधिकारी जीवन कुमार, ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा व जिला परिषद सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

सरकाघाट 26जनवरी।   आज यहाँ सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेड के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार को शनिवार को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय  ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता में आते ही उद्योगों पर तरह-तरह के दबाव बनाकर क्या संदेश देना चाहती है सरकार – उद्योगों के पीछे क्यों पड़ी है सरकार, मुख्यमंत्री साफ़ करें अपनी मंशा: जयराम ठाकुर

पूरी दुनिया में सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करती हैं तो उद्योग आर्थिकी में करता है सहयोग एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जायराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में सुक्खू सरकार की उद्योगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख किसानों को इस वर्ष प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया है कि कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के दौरान एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का...
Translate »
error: Content is protected !!