जिला परिषद वार्ड दाड़वा से पूर्व प्रधान रंजना ने चुनाव प्रचार किया शुरू

by

पट्टा मेहलोग, 3 मई (तारा) : प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तिथि की घोषणा की बाद चुनावी सरगर्मियां तेज होने लग गई है। हालांकि अभी नामांकन की तिथि दूर है,लेकिन चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित प्रत्याशियों ने लोगों से मेल जोल व प्रचार शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक दून क्षेत्र की दाड़वा जिला परिषद सीट से पट्टा बाड़ियां पंचायत की पूर्व प्रधान रंजना देवी ने टिकट के लिए  कांग्रेस आवेदन किया हुया है और वह टिकट की मजबूत  दावेदार मानी जा रही है। यह सीट महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। दून विधानसभा के ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा से रंजना देवी ने एक बार फिर चुनावी मैदान में मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों विधायक राम कुमार चौधरी के आवास पर हुई बैठक में रंजना देवी को कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार तय किया गया है।जिस पर क्षेत्र के अधिकांश प्रधानों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हामी भर दी है। हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी ने रंजन की कांग्रेस की और से उतरे जाने की अधिकारित घोषणा नही हुई है।

इससे पूर्व रंजना देवी ने 24 वर्ष की आयु में भारी मतों से चुनाव जीतकर पांच साल तक बाड़िया पंचायत की प्रधान रहकर अपने क्षेत्र में अपनी एक पहचान बनाई है। इसी के बलबूते पर अब पार्टी ने उन्हें जिला परिषद की सदस्यता के लिए प्रत्याशी बनाया जाना तय माना जा रहा है । रंजना ने स्नातकोत्तर (अंग्रेजी) स्तर की शिक्षा ग्रहण की है।
रंजना ने बताया कि अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अपनी गृह पंचायत के हर वार्ड का बिना किसी भेदभाव के संतुलित विकास करवाया है। 50 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए सरकार से स्कीमें दिलवाई हैं।पंचायत में छोटे पुल व बहुत सी पुलियों का निर्माण करवाया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों में रास्ते , डंगे,शौचालय , खेल मैदान व सामुदायिक भवनों का निर्माण सहित 25 सड़कों की मुरम्मत करवाकर वाहन योग्य बनवाया है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में पंचायत में लगभग 6 करोड़ के विकास कार्य करवाये हैं। जनहित में किए गए कार्यों के आधार पर यदि आकलन किया जाए तो उक्त प्रत्याशी की अपनी गृह पंचायत में मतदाताओं पर अच्छी पकड़ है लेकिन इस जिला परिषद वार्ड में विकास खंड पट्टा की 13 पंचायतें सम्मिलित है,जिनमें लगभग कुल वोटर संख्या है।  कांग्रेस पार्टी की टिकट मिलने पर रंजना को अन्य संबंधित पंचायतों से कांग्रेस का केडर वोट भी मिलेगा,और सतारूढ़ पार्टी के साथ साथ संगठन द्वारा किए जाने वाले प्रयासों का भी फायदा मिलेगा। यह देखना होगा कि पार्टी द्वारा इन्हें उम्मीदवार बनाए जाने  पर चुनाव प्रचार और जीत सुनिश्चित करने के लिए क्या रणनीति बनाई जाएगी।

फोटो : रंजना देवी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एचपीएसएस अधिकारी मनजीत बंसल बनीं संयुक्त सचिव, अतिरिक्त वित्त सचिव प्रदीप कुमार को सेवा विस्तार

एएम नाथ । शिमला : विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर उप सचिव (एचपीएसएस) मनजीत बंसल को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से मंगलवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल 8 जून को संभालेंगे पदभार

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार के अधीन हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक (हरको बैंक) के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल आगामी 8 जून को दोपहर 1 बजे औपचारिक रूप से अपना पदभार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पावन सेवा, सच्चा सम्मान”- गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों के विकास हेतु मान सरकार ने सौंपे 71 करोड़

चंडीगढ़  : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रयासों के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु साहिब जी द्वारा गुरू साहिब के चरण-स्पर्श प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!