जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लगाई विभिन्न पाबंदियाँ

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशीका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, जिले में बिना लाइसेंस प्रेगाबालिन कैप्सूल रखना, मंजूरशुदा मात्रा से अधिक रखना/बेचना तथा डॉक्टर की पर्ची के बिना इसकी बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इन आदेशों की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य आदेश के तहत, जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति जनसभाओं, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों, मैरिज पैलेसों या अन्य आयोजनों में हथियार लेकर नहीं जा सकेगा। हथियारों का सार्वजनिक या सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पूर्णत: वर्जित रहेगा। साथ ही हथियार या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों को बजाने पर भी पूरी तरह रोक होगी। मैरिज पैलेस मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां किसी भी समारोह में हथियारों का प्रयोग न हो।

इसी तरह, जिले के सभी गांवों के सरपंचों को निर्देश दिए गए हैं कि रात में गांवों में चौकसी (ठीकरी पहरा) लगाई जाए ताकि असामाजिक तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सकें।

इसके अलावा जिले में अवैध हुक्का बार चलाने पर भी रोक रहेगी। ऐसे हुक्का बारों में तंबाकू, सिगरेट और अन्य हानिकारक रसायनों का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं और समाज पर भी बुरा असर डालते हैं।

जिले में बिना अनुमति सीमन का भंडारण, परिवहन, उपयोग या बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह पाबंदी पशुपालन विभाग की सभी संस्थाओं, पशु अस्पतालों/डिस्पेंसरी, पॉलीक्लिनिक, पशुपालन विभाग पंजाब, मिल्कफेड और कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस, गडवासू लुधियाना के आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन केंद्र, तथा प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन, पंजाब के उन सदस्यों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने केवल अपने पशुओं के लिए बौवाइन सीमन आयात किया है।

ये सभी आदेश 7 नवंबर 2025 तक लागू रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले होशियारपुर में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद : 100 प्रतिशत गेहूं की हो चुकी है खरीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक जिले में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद...
article-image
पंजाब

कर्नल से मारपीट मामले की जांच सीबीआई ने संभाली : 2 FIR दर्ज

नई दिल्ली, 25 जुलाई :  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस कर्मियों द्वारा एक कर्नल पर कथित हमले की जांच संभाल ली है और दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांवों के विकास के लिए बांटी ग्रांट पठलावा में सड़क का किया उदघाटन

बंगा :26 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास मात्र दावों से नहीं होता, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने औऱ...
article-image
पंजाब

AAP विधायिका के बयान पर सियासी बवाल… कहा- गर्दन पर घुटना रख जीतेंगे 117 सीटें

पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक इंदरजीत कौर मान के हालिया बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान का भाषण चंडीगढ़ में एक कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन के...
Translate »
error: Content is protected !!