जिला में आपदा पर जागरूक करेगी एनडीआरएफ : उपायुक्त ने की टीम के साथ बैठक

by

ऊना: 16 सितंबरः एनडीआरएफ की टीम प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 30 सितंबर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक अभ्यास करवाएंगी। इस बारे में आज उपायुक्त राघव शर्मा ने एनडीआरएफ की टीम के साथ बैठक की और अभ्यास पर चर्चा की।
उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला आपदा प्लान, इनवेंटरी लिस्ट, महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी तथा जिला ऊना का प्रोफाइल एनडीआरएफ की टीम को सौंपा और उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि यह अभ्यास सफल होगा तथा इससे आपदाओं से बेहतर ढंग से निपटने में मदद मिलेगी। राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना के स्थानीय युवाओं को एनडीआरएफ के माध्यम से गोताखोरी का प्रशिक्षण दिलाने की कोशिश की जाएगी, जो 28 दिन का कोर्स है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के परिणाम को एनडीआरएफ की टीम जिला प्रशासन ऊना के साथ साझा करे।
डीसी ने कहा कि अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ की टीम 17 सितंबर को हंडोला से जगतखाना रोड का फील्ड दौरा करेगी, जबकि 19 सितंबर को आईटीआई ऊना में छात्राओं के लिए जागरूक करेंगे। 20 सितंबर को ल्यूमिनस पावर टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड गगरेट, 21 सितंबर को राजकीय डिग्री कॉलेज दौलपुर, 22 सितंबर बजे महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब, 23 सितंबर को अंब से मैड़ी रोड पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। एनडीआरएफ की टीम द्वारा 24 सितंबर को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, 26 सितंबर को बजे राजकीय आईटीआई बंगाणा, 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे गोबिंद सागर झील में डूबने वाले संभावित दुर्घटना क्षेत्र का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम 28 सितंबर को न्यासा मल्टीप्लास्ट और वर्धमान इस्पात उद्योग गांव बाथड़ी का दौरा करेगी। इसके अलावा 29 सितंबर को राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड और 30 सितंबर को स्वां पुल घालूवाल और ऊना हरोली लिंक ब्रिज का दौरा करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1982 से 90 तक रहा कांग्रेस का जोर : फिर हर चुनाव भाजपा व कांग्रेस के रूप में बारी-बारी बदली सरकार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 1982 में आई कांग्रेस की सरकार ने लगातार दो बार जीत हासिल की। जिसके बाद हर चुनाव में बारी-बारी कर दोनों पार्टियां सत्ता में आती रही।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह : उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है”*

योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

102 वर्षीय नागरू देवी ने ग्राम पंचायत बर्तो में किया मतदान

एएम नाथ : मंडी :  पंचायत राज चुनाव 2026 में 102 वर्षीय नागरू देवी ने ग्राम पंचायत बर्तो के वार्ड नंबर 7, लुहणू-2 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उम्र में भी उनका...
Translate »
error: Content is protected !!