जिला मैजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने गांव पोसी, बडेसरों व लंगेरी को माइक्रो  कंटेनमेंट जोन किया घोषित

by

होशियारपुर | मनजिंदर कुमार पेंसरा : जिला मैजिस्ट्रेट-कम- डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने होशियारपुर में कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए धारा 144 सी.आर.पी.सी के अंतर्गत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए गढ़शंकर तहसील के गांव पोसी, बडेसरों व लंगेरी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जारी आदेश में उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सिर्फ मैडिकल इमरजेंसी व जरुरी कार्यों को ही मंजूरी होगी। उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे व संपर्क की ट्रेसिंग करेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य प्रोटोकाल के अनुसार सभी पाजीटिव मामलों को स्वास्थ्य सुविधाओं में तब्दील किया जाएगा।
जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि गढ़शंकर तहसील के गांव पोसी, बडेसरों व लंगेरी में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की अवधि कम से कम 10 दिन की होगी। उन्होंने कहा कि जहां पिछले सप्ताह में एक से अधिक मामले नहीं, उस माइक्रो कंटेनमेंट जोन को खोला जाएगा या इसको एक सप्ताह में एक बार बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीषा की मौत हुई कैसे?….मेडिकल रिपोर्ट में हो गया खुलासा…

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने...
article-image
पंजाब

अस्पताल जा रही महिला के गले से छीना मंगलसूत्र : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना। अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार ने मंगलसूत्र छीन कर बाइक सवार फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

होशियारपुर 30 सितम्बर : पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
पंजाब

शरेआम नशा बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई : वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों व एक युवक को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर थाने में पड़ते गांव बस्ती सेंसियां में शरेआम नशे बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एक वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों  व एक युवक को...
Translate »
error: Content is protected !!