जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं का अभ्यर्थी अधिक से अधिक लाभ उठाएं : रमनदीप कौर

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो में निशुल्क इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिन अभ्यर्थियों को किसी दाखिले या नौकरी के लिए आवेदन करना है, तो वे अभ्यर्थी निशुल्क इंटरनेट सुविधा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो अभ्यर्थी अपने भावी करियर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें निशुल्क करियर काउंसलिंग भी प्रदान की जाती है। जो अभ्यर्थी नौकरियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस कार्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा नौकरियां प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा जो आवेदक स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार ऋण देने वाले विभाग रोस्टर के अनुसार अलग-अलग दिनों में इस कार्यालय में बैठते हैं और ब्यूरो में आने वाले आवेदकों को अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। इसके अलावा पंजाब कौशल विकास मिशन के कर्मचारी सरकार द्वारा करवाए जा रहे मुफ्त कौशल पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हैं। इसके अलावा रोजगार ब्यूरो के रोजगार मोबाइल ऐप डीबीईई होशियारपुर को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करके आवेदक घर बैठे इस ऐप के माध्यम से प्राइवेट नौकरी भर्ती और सरकारी नौकरियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से अपील की कि वे जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, एमएसडीसी बिल्डिंग, पहली मंजिल, सरकारी आईटीआई। कॉम्प्लेक्स, जालंधर रोड, होशियारपुर में किसी भी कार्य दिवस पर आकर इन सभी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोल्डी ने शहर के वार्ड नंबर एक में 21 लाख से बनने वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया

गढ़शंकर :    गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर एक में मेहता फर्नीचर वाली गली की हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। समाज सेवक जगमोहन राणा...
article-image
पंजाब

Teej Is Not Just a

State-Level ‘Trinjhna Teej Mela 2025’ in Hoshiarpur Showcased the Vibrant Colors of Punjabi Culture – Ministers Dr. Ravjot, Deputy Speaker Roudi, MLAs Jimpa, Raja Gill, Karmbir Ghuman & Jeevan Jyot Kaur Mark Special Presence...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नवीन जिंदल के भी भाजपा में जाने की अटकलें, कमलनाथ के बाद : हालांकि कमलनाथ भाजपा में जाने की बात को नकार चुके

हालांकि कमलनाथ ने इन बातों को अपने स्तर से खारिज किया है लेकिन सूत्रों का यह भी दावा है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ...
article-image
पंजाब

होशियारपुर शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक में लिया हिस्सा शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए नगर निगम होशियारपुर तत्पर: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 07 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम...
Translate »
error: Content is protected !!