जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 से 21 अक्टूबर तक होगा परिसर साक्षात्कारों का आयोजन 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एस आई एस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर की निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को हिमाचल और चडीगढ़ में भरा जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के मुताबिक 16 अक्टूबर को  उप रोजगार कार्यालय चुवाडी, 18 अक्टूबर जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा, 19 अक्टूबर को पंचायत घर भरमौर और 21 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 8 इंच या इससे  अधिक तथा न्यूनतम वजन 56 से 95 किलोग्राम तक होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कारों के दौरान चयनित होने वाले युवाओं को 16,500 रुपए से 19,500 रुपए के बीच वेतन प्रदान किया जाएगा। परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in व क्यू आर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा।
इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला के कमरे में जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

एएम नाथ । शिमला : ठियोग क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक युवक पर उसके कमरे में जबरन घुसने की कोशिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना के तहत जिला में 27 वर्ष तक की आयु के 466 निराश्रित बच्चों का अभी तक किया चयन – DC अपूर्व देवगन

चंबा, 21 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की पात्रता और दिए जा रहे लाभों के प्रति पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

663 ग्राम चरस बरामद : दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की भंजराडू-नगरोटा रूट की बस में सवार दो लोगों से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चंबा-कांगड़ा की टीम ने 663 ग्राम चरस बरामद की है। भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर तुन्नुहट्टी...
Translate »
error: Content is protected !!