जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण पर जागरूकता शिविर आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में प्राधिकरण द्वारा स्कूली बच्चों को नशीली दवाओं के सेवन और उनके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के साथ नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा की ओर से पैरा लीगल एडवाइजर गिरधारी लाल ने बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशीली दवाओं का सेवन करना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशीली दवाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रेरित करना था। शिविर में नशीली दवाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए सभी बच्चों ने संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां रेखा शर्मा, विद्यालय का स्टाफ सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ कॉलोनी में सत्ती ने 15 परिवारों को दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ कॉलोनी में 15 परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग : सिरमौर कांग्रेसी की अंदरुनी कलह पुलिस थाने तक पहुंची

सिरमौर :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध गंगा योजना से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : किशोरी लाल*

घरथोली में काफ रैली का आयोजन बैजनाथ, 29 नवंबर :- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सौजन्य जर्सी संतान परीक्षण परियोजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के घरथोली में बछड़ी रैली (काफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर स्थित घोलटी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का किया आयोजन

चम्बा : शशि ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा अतिरिक्त कार्यभार के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर स्थित घोलटी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एकदम दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!