जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को: अपराजिता जोशी

by

होशियारपुर 11 मार्च: चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व 12 मार्च को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-सी.जे.एम. श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि इस लोक अदालत में सिविल मामले, रेंट मामले, एम.ए.सी.टी, क्रिमिनल कंपाउडेबल मामले, रेवेन्यू मामले, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, फैमिली मैटर, लेबर मैटर्स, बैंक मामले, टेलीकाम कंपनिज व अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस रखे जाएंगे व इस लोक अदालत में कचहरी में पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव दोनों ही निपटारे के लिए रखे जा सकते हैं।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक केस लोक अदालत में लगाए जाएं। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है व लोग अधिक से अधिक केसों का निपटारा इन लोक अदालतों के माध्यम से करवा कर लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिंदु भूबलां को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा विंग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त ….नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का जताया आभार, गुर्जर समाज की एकता और युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने का लिया संकल्प

गढ़शंकर । अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा युवा विंग की ओर से रविंदर कुमार बिंदु भूबलां को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर रविंदर कुमार भूबलां ने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा...
article-image
पंजाब

शिक्षकों के तबादलों के लिए स्टेशन चयन की समय सीमा बढ़ाई जाए:- जीटीयू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कोट फतूही के अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा, महासचिव उंकार और वित्त सचिव हरमनोज कुमार की ओर कोट फतूही में एक बयान जारी कर कहा कि शिक्षक लगभग पिछले...
article-image
पंजाब

A seminar on Safety and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.22 :  A seminar on Safety and Welfare Scheme of Workers was organized at kuantum Papers Limited, Saila Khurd. Around 50 workers participated in the event, all these workers were given detailed information...
Translate »
error: Content is protected !!