जिले की मंडियों में 14463 मीट्रिक टन धान की हुई आमद: संदीप हंस

by

किसानों को सूखा धान ही मंडियों में लाने की अपील
होशियारपुर, 6 अक्टूबर
जिला होशियारपुर के कु ल 70 खरीद केंद्रों में 53 खरीद केंद्रों में अब तक धान की आमद व 45 खरीद केंद्रों में खरीद शुरु हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए श्री संदीप हंस ने बताया कि बीते दिन तक मंडियों में 14463 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 12441 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक खरीदे गए धान में पनग्रेन की ओर से 5360 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 3649, पनसप की ओर से 1772, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से 971, एफ.सी.आई की ओर से 559 व व्यापारियों की ओर से 130 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सभी खरीद केंद्रों में निर्विघ्न व सुचारु खरीद के उचित प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने जिले के किसानों को अपील की कि वे रात के समय कंबाईनों से धान की कटाई न करवाएं, क्योंकि इससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है, जिस कारण खरीद एजेंसियां अधिक नमी वाली फसल खरीदने से असर्मथ होती हैं। इस लिए किसान मंडियों में अपनी फसल पूरी तरह सूखा कर लाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पाबंदी के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

क्रैशर मालिकों व टिप्पर अपरेटरों का प्रर्दशन : मुख्यमंत्री एक सप्ताह में मिलने का समय दें नहीं तो होगे हाईवे जाम, पंजाब सरकार क्रैशर उद्योग को बंद करवाने पर तुली

रोपड़ : रोपड़ में क्रैशर मालिकों ट्रक अपरेटरों ने पंजाब सरकार दुारा क्रैशर उद्योग को बरबाद करने के आरोप लगाते हुए प्रर्दशन करने के बाद जिलाधीश रोपड़ प्रीती यादव को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

गांव भज्जलां में कामरेड रमेश सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि

गढ़शंकर:  गांव भज्जलां  में इस दुनिया को अलविदा कह गए  कामरेड रमेश सिंह को आज उनके पैतृक गांव भज्जलां में आयोजित श्रद्धांजलि समागम में  विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।   इस मौके...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

21 पिस्तौल बरामद ,5 गिरफ्तार : असलहे की यह खेप गग्गू देहलां, जिला ऊना,हिमाचल प्रदेश ने आरोपियों से मंगवाई थी -एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना

संगरूर : संगरूर पुलिस ने अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 21 पिस्तौल भी बरामद की हैं। इन्हें मध्य प्रदेश...
article-image
पंजाब

शिक्षित बेरोजगारों को अधिकतम ऋण देकर बैंक मजबूत हुए:-डिप्टी आयुक्त विकास हरबीर सिंह

होशियारपुर, 16 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ) बैंकों को शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करना चाहिए।  यह...
Translate »
error: Content is protected !!