जिले के बैंकों द्वारा ऋण योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 4783.35 करोड़ रुपये का ऋण दिया : DC कोमल मित्तल

by
 बैंकों को सी. डी अनुपात बढ़ाकर जरूरतमंदों को अधिक से अधिक ऋण देने का दिया निर्देश
होशियारपुर, 27 दिसंबर:   जिले में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख संजीव कुमार, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जोशी, एल. डी. ओ रिजर्व बैंक संजीव सिंह, डी. डी. एम नाबार्ड रजत छाबड़ा, निदेशक आर. सेटी राजिंदर कुमार भाटिया के अलावा 29 विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि ऋण योजना वर्ष 2023-24 के तहत सितंबर 2023 तक जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 4783.35 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है, जिसमें  3421.12 करोड़ रुपये प्राथमिकता क्षेत्र और1362.23 करोड़ के गैर प्राथमिकता लोन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता क्षेत्र में कृषि के लिए 1651.59 करोड़ रुपये, गैर-कृषि क्षेत्र के लिए 1620.41 करोड़ रुपये, अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 149.12 करोड़ रुपये ऋण के रूप में दिये गये हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बैंकों से सी. डी. अनुपात बढ़ाने पर ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषकर शिक्षित बेरोजगार युवा एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोग ऋण प्राप्त कर आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ कर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठा सकें। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक ऋण देने तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कृषि एवं लघु उद्योग-धंधों, सेवा क्षेत्र में सरकारी कार्यक्रमों के तहत ऋण देने की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने बैंकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक गरीब लोगों का बीमा करने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर सर्कल प्रमुख संजीव कुमार ने कहा कि होशियारपुर जिले में बैंकों में जमा राशि, जो सितंबर 2022 में 39346 करोड़ रुपये थी, सितंबर 2023 में बढ़कर 42843 करोड़ रुपये हो गई है। इसी प्रकार, बैंकों द्वारा दी गई कुल ऋण राशि, जो सितंबर 2022 में 11117 करोड़ रुपये थी, सितंबर 2023 में बढ़कर 12137 करोड़ रुपये हो गई है।
इस मौके पर मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि जिले के बैंकों द्वारा 3448 किसानों को 93.99 करोड़ रुपये के किसान कार्ड जारी किये गये हैं। इस अवसर पर डी. डी. एम नाबार्ड द्वारा तैयार जिला होशियारपुर की पी. एल पी 2024-25  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा जारी की गई। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र, एस. आर. एल एम/एन. यू. एल. एम आदि अधिकारी एवं समूह बैंक डी. सी. ओ मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान आंदोलन-02 : 3 किसानों और 3 पुलिस जवानों की मौत – पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर गंवाई जान

चंडीगढ़ :  पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से में चल रहे किसान आंदोलन दौरान 8 दिनों में अलग-अलग कारणों से अभी तक  6 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सीएम मान का जोरदार हमला : मजीठिया की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी टिप्पणी

चंडीगढ़, 26 जुलाई :  पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ”चुनिंदा ढंग परेशान” करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन...
article-image
पंजाब

लुधियाना उपचुनाव : भारत भूषण आशु ने अपना नामांकन पत्र भरा….. राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी रहे मौजूद

लुधियाना : लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियाँ तैयार कर ली हैं। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन, कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने अपना नामांकन...
Translate »
error: Content is protected !!