जिले में अमन शांति व भाईचारा बरकरार रखने के लिए हुई ऑल पार्टी पीस कमेटी की बैठक में राजनीतिक दलों के नेताओं ने अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प

by

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर, हेट स्पीच करने वाले के खिलाफ की जाएगी सख्त क्रार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री  ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले में हर हाल में अमन-शांति व भाईचारा बरकार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की विचारधारा अलग-अलग हो सकती है लेकिन सभी दल अमन-शांति व आपसी भाईचारे को पहल देते हैं। वे आज डिप्टी कमिश्नर  संदीप हंस की उपस्थिति में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बीते दिनों पटियाला में हुई घटना संबंधी ऑल पार्टी पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने जिले में अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प भी लिया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस बैठक में विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत, विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार, पूर्व मंत्री  तीक्ष्ण सूद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर  संदीप सिंह के अलावा सिविल-पुलिस अधिकारी व अलग -अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीते दिनों पटियाला में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन पंजाब सरकार प्रदेश में अमन-शांति व भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है और सभी धर्मों व राजनीतिक दलों के सहयोग से प्रदेश में आपसी सद्भाव को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने कई बुरे दौर देखे हैं लेकिन कभी अपना भाईचारा नहीं गंवाया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिला बहुत शांत है और यहां के लोग सभी धर्मों का आदर करते हैं। उन्होंने जिला पुलिस को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का आदर करते हुए प्रदेश में एक शांतिपूर्ण माहौल बनाया जाएगा। उन्होंनेे होशियारपुर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शरारती तत्वों से सावधान रहते हुए प्रदेश में सद्भाव बनाए रखने के लिए सरकार व जिला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
बैठक में विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत, विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार, पूर्व मंत्री  तीक्ष्ण सूद, पूर्व विधायक  सुरिंदर सिंह भुल्लेवालराठां, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान  दिलीेप ओहरी, जिला कांगे्रस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, जिला भाजपा अध्यक्ष  निपुण शर्मा, शिअद(अ) से  गुरनाम सिंह, सी.पी.आई से  गुरमेश सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से बुलाई इस बैठक की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने राजनीतिक दलों के माध्यम से जिले में अमन-शांति व आपसी भाईचारा बनाए रखने में जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में होशियारपुर में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कैबिनेट मंत्री पंजाब, विधायकों, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले में किसी भी कीमत में अमन-कानून भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में शांति बनाए रखना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन शरारती तत्वों से सख्ती से निपटेगा। उन्होंने जहां जिला वासियों को अफवाहों से सावधान रहने के लिए कहा, वहीं अपील की कि सोशल मीडिया पर कोई भी भडक़ाऊ या ऐसा संदेश न डाला जाए, जिससे अलग -अलग संप्रदायों में नफरत पैदा होती हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने सोशल मीडिया पर कोई भडक़ाऊ पोस्ट डाली तो पुलिस की ओर से नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC Aashika Jain Shares Vision

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 05 : In an exclusive interaction with senior journalist and educationist Sanjiv Kumar, Deputy Commissioner of Hoshiarpur, Ms. Aashika Jain, IAS, shared her dynamic vision for the all-round development of the district....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व 10 अफसरों पर नहीं बनता केस- हिमाचल हाईकोर्ट में पुलिस विभाग का जवाब दायर : कांस्टेबल धर्म सुख नेगी को बर्खास्त करने का मामला

एएम नाथ : शिमला।  कांस्टेबल धर्म सुख नेगी के कथित उत्पीड़न मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाईकोर्ट में दायर जवाब में कहा कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता।...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गढ़शंकर में विशाल शोभायात्रा (जागो) 10 मार्च को

गढ़शंकर :   बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी की प्रेरणा से बाबा कहर गिरी जी की मौजूदगी में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गढ़शंकर में तीन दिवसीय कार्यक्रम 10 मार्च...
article-image
पंजाब

समय पर खरीद व अदायगी यकीनी बनाई जाएगी : डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी

जिले की मंडियों में इस बार 4.23 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना गढ़शंकर: 1 अक्तूबर: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा धान की खरीद संबंधी मंडियों में सभी प्रबंध...
Translate »
error: Content is protected !!