जिले में 257908 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, किसानों के खातों में 607.92 करोड़ रुपये का भुगतान : डीसी अंकुरजीत सिंह

by

55 प्रतिशत से अधिक फसल की लिफ्टिंग, संबंधित अधिकारियों/एजेंसियों को गति तेज करने के निर्देश

शहीद भगत सिंह नगर/दलजीत अजनोहा :
डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने जिले में गेहूं की खरीद, भुगतान और लिफ्टिंग के बारे में बताया कि मंडियों में अब तक 257908 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसे खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में निर्धारित समय के भीतर सीधे भुगतान को सुनिश्चित किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने बताया कि 6 मई की शाम तक किसानों के खातों में 607.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो 24 घंटे के भीतर भुगतान का 101 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन और एफ.सी.आई. एजेंसियों द्वारा मंडियों में लगातार खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन द्वारा 66224 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 61118, पनसप द्वारा 64305, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा 38077 और एफ.सी.आई. द्वारा 21687 के साथ-साथ व्यापारियों द्वारा 6497 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि मंडियों से 55 प्रतिशत से अधिक फसल की लिफ्टिंग हो चुकी है और लिफ्टिंग को और तेज करने का निर्देश दिया गया है।

जिले की 34 मंडियों में निर्विघ्न खरीद और सुचारू व्यवस्थाओं के बारे में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने बताया कि मौजूदा सीजन के दौरान 260870 मीट्रिक टन गेहूं की आमद का लक्ष्य था, जिसमें से 257908 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि मंडियों में लिफ्टिंग को और तेज किया जाए ताकि समय पर फसल उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

गढ़शंकर, 21 जून: एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा सोसायटी के चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया के नेतृत्व में स्थानीय ईसीएचएस केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके कर्नल दुर्गा सिंह थापा इंचार्ज...
article-image
पंजाब

सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष : तनखैया घोषित होने के बाद छोड़ा था पद

अमृतसर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख चुना गया...
article-image
पंजाब , समाचार

अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश, जिला पुलिस की टीमों की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु में बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर- पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे...
Translate »
error: Content is protected !!