जिसकी सरकार, उसी का MLA बनाना : मोदी जी की रगों में सिंदूर दौड़ने का पता नहीं – लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता : अरविंद केजरीवाल

by

लुधियाना  :  लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी  ने शहर में रोड शो निकाला, जिसमें सीएम भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी   सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं।

May be an image of one or more people, crowd and text

रोड शो आरती चौक से शुरू होकर भाई बाला चौक होते हुए मिनी सचिवालय के बाहर खत्म हुआ। संजीव अरोड़ा ने जब नामांकन दाखिल किया तो उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ रही। हालांकि इस दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान नहीं दिखे।

May be an image of 1 person and text

अरविंद केजरीवाल ने कहा मोदी जी कहते हैं कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, पता नहीं वो दौड़ता है कि नहीं लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, काम तो हम ही कराएंगे इसलिए संजीव अरोड़ा को ही वोट देना केजरीवाल ने कहा 2022 में पंजाब के लोगों ने हमें जमकर वोट दिया था। 117 में से 92 सीट थी, आज तक पंजाब में किसी पार्टी को इतना समर्थन नहीं मिला। लुधियाना वेस्ट में जो पहले विधायक (कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु) था, उसके गुरुर और अहंकार के खिलाफ आपने गोगी जी को वोट दिया था। किसी एक्सीडेंट में गोगी जी हमारे बीच नहीं रहे।  केजरीवाल ने  कहा वह ( आशु) अभी हमें गाली दे रहा है तो आगे भी गालियां ही देगा। जिसकी सरकार, उसी का MLA बनाना, ताकि आपके काम होते रहें। गुस्सा और अहंकार चाहिए तो उसे वोट दे देना, काम चाहिए तो संजीव अरोड़ा को वोट देना।

May be an image of one or more people, crowd and text

मुख्यमंत्री भगवंत मान रोड शो के दौरान कहा पार्टी ने आज सड़क पर रोड शो में जगह-जगह पौधे लगाए हैं। लोगों से अनुरोध है कि 19 जून को झाड़ू का बटन दबाएं। संजीव अरोड़ा के नामांकन के दो-चार दिन बाद लोगों को पता चल जाएगा कि झाड़ू का बटन कौन सा है। आज हम यहां लंबा-चौड़ा भाषण देने नहीं आए। आम आदमी पार्टी को लोगों के समर्थन और प्यार की जरूरत है।

May be an image of 6 people, crowd and text

संजीव अरोड़ा  2 अरब 68 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक :   संजीव अरोड़ा के हलफनामे के अनुसार, 2023-24 में आयकर रिटर्न में दिखाई गई उनकी कुल आय 1 करोड़ 76 लाख 17 हजार 320 रुपए थी, जबकि इसी अवधि के लिए उनकी पत्नी संध्या अरोड़ा की आय 8 लाख 53 हजार 360 रुपए थी और अरोड़ा के लिए HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) 6 लाख 74 हजार 090 रुपए है।  हलफनामे के अनुसार, संजीव अरोड़ा की चल संपत्ति का कुल मूल्य 2 अरब 68 करोड़ 21 लाख 55 हजार 762 रुपए है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 14 करोड़ 88 लाख 69 हजार 783 रुपए है। आप उम्मीदवार की स्वयं अर्जित अचल संपत्ति का क्रय मूल्य 4,42,88,946 रुपए है और उनकी पत्नी की अचल संपत्ति का क्रय मूल्य 4,34,21,905 रुपए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने एक खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति जिला भाषा कार्यालय, होशियारपुर द्वारा पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही...
article-image
पंजाब

Kamal Pal Assumes Charge as

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Information and Public Relations Department officer Kamaljit Pal today assumed charge as the District Public Relations Officer (DPRO) of Hoshiarpur. Speaking on the occasion, he said that he would...
article-image
पंजाब

विधायक छीना ने पुलिस के साथ मिलकर लुधियाना के मोती नगर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा : मौके पर दो महिलाएं और एक पुरुष मिले

लुधियाना : आम आदमी पार्टी की लुधियाना साउथ से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने पुलिस के साथ मिलकर पंजाब के लुधियाना के मोती नगर में रेलवे लाइन के पास चल रहे देह व्यापार...
Translate »
error: Content is protected !!