जिहाद की आंधी को रोकना है तो हनुमान चालीसा है सही विकल्प -मनोज सिंह

by

पूजनीय अशोक जी सिंगल महंत,अवैद्यनाथ जी महाराज व रामचंद्र परमहंस को मिले भारत रत्न

बद्दी में प्रेस वार्ता के दौरान बोले राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह।

बद्दी, 22 जनवरी (तारा) :  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के पास भटोली कला शिव मंदिर में राम मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की जिहाद की आंधी को अगर खत्म करना है तो उसका सही विकल्प हनुमान चालीसा है। उनका मुख्य उद्देश्य हर शहर, हर गली, हर गांव ,हर मोहल्ले में हनुमान चालीसा का जाप शुरू करवाना है । जिसके लिए मुहिम शुरू कर दी गई है । उन्होंने कहा कि पूजनीय अशोक जी सिंगल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गुरु अवैद्यनाथ जी व रामचंद्र परमहंस को भारत रत्न मिलना चाहिए। इंडिया गेट की तरह राम जन्मभूमि परिसर में राम जन्मभूमि के लिए हुए बलिदान में शामिल कार सेवकों का शिला पट्टिका पर नाम दर्ज होना चाहिए न की गली मोहल्ले का उद्घाटन करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं का नाम इस प्रकार के ऐतिहासिक स्थलों पर होना चाहिए । उन्होंने कहा भारत को सांस्कृतिक रूप से आजाद करने वाले, बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर राम मंदिर स्थापित करने वाले सेवकों का नाम आज इतिहास से लुप्त हो गया है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल मांग करता है कि राम जन्मभूमि पर साढे चार सौ वर्ष से बलिदान देने वाले राम भक्तों का स्मारक बने । बड़ी हैरानी की बात है कि इंडिया गेट पर ब्रिटिश सैनिकों के नाम है परंतु राम जन्मभूमि पर मर मिटने वाले बलिदानियों का नाम कहीं नहीं है । उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन गया अब हम हिंदू समाज को विजेता बनाकर अपने गांव , गली ,मोहल्ले ,वार्ड में शनिवार या मंगलवार को हिंदू समाज सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा चलाए जो जुम्मे की नमाज का विकल्प है । उन्होंने कहा कि न हिंदू बेटी के 35 टुकड़े मिलेंगे न किसी कन्हैया सर धड़ से अलग होगा । इससे पहले राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य राम मंदिर भटोली कला स्थापना दिवस के लिए निकाली शोभा यात्रा में शामिल हुए। जो की बद्दी साई मार्ग से होती हुई भटौली कला तक गई। पूरा क्षेत्र राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर उनके साथ बजरंग दल हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री राम जी सिंह, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष कमलेश, नगर अध्यक्ष हरिओम, जिला अध्यक्ष राम जी तिवारी, विभाग उपाध्यक्ष सोलन पिंटू सिंह, बद्दी नगर अध्यक्ष ओजस्विनी सोनिया, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल चौधरी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 22;
बद्दी में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप का मलकवाल में समापन : खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का होता है बेहतर अनुसरण- चंद्र कुमार

कुराश एसोसिएशन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए देने की घोषणा नूरपुर,4 नवंबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को देर शाम नूरपुर के मलकवाल स्थित विद्यावती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम : आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सरकार का विशेष फोक्स: अग्निहोत्री

हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी इस के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

285 करोड़ से लगेगी परियोजना हर वर्ष पैदा करेगी बिजली के 135.6 मिलियन यूनिट : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया

नंगल : 29 अगस्त : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शुक्रवार को शिमला में 42...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत आपूर्ति से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए व्यवस्था : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विभिन्न योजनाओं के प्रचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किया जाए उपयोग,  ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!