जि़ला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात समेत अन्य अधिकारियों ने किए श्रद्धा सुमन भेंट

by
जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में श्रद्धाँजलि समागम के अवसर पर रखा गया दो मिनट का मौन
होशियारपुर, 30 जनवरी:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात समेत सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने गाँधी जी को श्रद्धा सुमन भेंट किए।
समागम के दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा हथियार उल्टे करके राष्ट्रपिता को श्रद्धाँजलि भेंट की गई, जिसके उपरांत डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह, एस.पी. (डी) रवीन्दर पाल सिंह संधू, एस.पी. (एच) रमिन्दर सिंह, डी.एस.पी. (एच) गुरप्रीत सिंह गिल, जि़ला राजस्व अधिकारी अमन पाल सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गाँधी जी को श्रद्धाँजलि दी। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि महात्मा गाँधी जी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने के साथ-साथ अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए आज़ादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता द्वारा दिए गए आपसी भाईचारे, अमन और शान्ति के संदेश से हमें देश की तरक्की में बनता योगदान देने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और अन्य महान देश-भक्तों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के स्वरूप हम सभी आज़ादी की गरिमा का सुख भोग रहे हैं और सभी को इन महान शख्सियतों द्वारा संजोए गए सपनों की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर सिविल और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन भेंट किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

तीन महीनों से रुका ठेका आधारित मुलाजिमों का वेतन तुरंत रिलीज किया जाए

गढ़शंकर :  पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर यूनियन ब्रांच गढ़शंकर की बैठक ब्लांच अध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह सहूंगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्टेट अध्यक्ष मक्खन सिंह वहिदपुरी विशेष रुप से पहुंचे। बैठक को...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना गोलीकांड : एक और एफआईआर आई सहमने दूसरे पक्ष की शिकायत पर मृतक आशु पूरी सहित सात पर बिभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना। जिला ऊना में हुए गोलीकांड के मामले में अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की दर्खासित पर गोलीकांड में मारे गए आशु पूरी सहित सात पर पुलिस सदर थाना...
article-image
पंजाब

केंद्रीय बजट और यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से पंजाब को बड़ा लाभ, वस्त्र और लघु उद्योगों को नए अवसर: प्रधानमंत्री

जालंधर, 01 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार...
article-image
पंजाब , समाचार

अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश : मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

अमृतसर : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार...
Translate »
error: Content is protected !!