जीआरपी ने पकड़ी नशे की खेप : लुधियाना के ढंडारी स्टेशन पर यात्री से एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

by
 पंजाब में नशा बड़ी समस्या है। युवा वर्ग नशे के दलदल में फंस मौत के मुंह में जा रहा है। भरी जवानी में कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
बावजूद इसके नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। पंजाब में नशे (ड्रग्स) की सप्लाई दूसरे राज्यों से भी हो रही है। पंजाब के लुधियाना में बिहार का नशा तस्कर पकड़ा गया है, जो बिहार से नशे की खेप लगाकर पंजाब में सप्लाई करता था। आरोपी नशा तस्कर को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे के एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की है।
जीआरपी ने लुधियाना के ढंडारी स्टेशन पर चेकिंग दौरान एक यात्री से एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला बेतिया के गांव तुला राम घाट निवासी मुरारी शाह के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक आरोपी को प्लेटफार्म नंबर-1 से पकड़ा है। प्लेटफार्म में खड़े आरोपी के पास एक बैग था। बैग की तलाशी लेने पर पुलिस भी हैरान रह गए। बैग से अफीम की खेप बरामद हुई है।
जीआरपी ने एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का एक मामला पहले भी दर्ज है, जबकि इस मामले में अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। वह अफीम की खेप कहां से व किसके पास से लाया था और किसे डिलीवर करनी थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
55 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
इधर, मोगा पुलिस ने दो अलग-अलग जगह रेड कर महिला समेत एक व्यक्ति को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। मोगा कोट ई सिखा पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव दोलेवाला से अमनदीप कौर को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में मोगा सिटी साउथ पुलिस ने मोगा के मलन शाह रोड से सुखमंदर सिंह को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 8 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया गया। इस मौके एसएमओ डा रमन कुमार ने...
article-image
पंजाब

, बुजुर्ग को धमकी देकर ठग लिए थे 14 लाख रुपये : डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश – पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

फाजिल्का :  बीते दिनों फाजिल्का जिले के एक गांव के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इस सिलसिले में थाना साइबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूरे परिवार पर CBI ने दर्ज किया केस….बेटे की मौत का राज़ क्या है?

चंडीगढ़ : पंजाब के एक बहुत बड़े और जाने-माने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और अब यह मामला एक गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पंजाब के पूर्व डीजीपी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्राइम डायरी – लड़की के अपहरण के आरोप में, वाहन से टक्कर मारने और मारपीट व धमकी देने के आरोप में अलग अलग मामले दर्ज

गढ़शंकर, 24 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बलजिंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी पाहलेवाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप में हरनेक सिंह पुत्र महिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!