जीएसटी एक्ट 2017 के तहत सर्विस सेक्टर के अनरजिस्टर्ड डीलरों के लिए विशेष सर्वेक्षण जारीः परमजीत सिंह

by

सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स ने जिले की बार एसोसिएशन के साथ की बैठक

होशियारपुर, 22 जनवरी: पंजाब सरकार के कर विभाग के वित्त कमिश्नर (कर) के दिशा-निर्देशों पर सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स परमजीत सिंह के नेतृत्व में जिले भर में 10 जनवरी  से 10 फरवरी तक सर्विस सेक्टर के अनरजिस्टर्ड डीलरों को जीएसटी एक्ट 2017 के तहत पंजीकृत कराने हेतु विशेष सर्वेक्षण चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में  बुधवार सहायक कमिश्नर परमजीत सिंह ने ज़िला होशियारपुर की बार एसोसिएशन के साथ एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बार एसोसिएशन को इस विशेष सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि यह सर्वेक्षण पंजाब राज्य में व्यापार करने वाले सभी अनरजिस्टर्ड डीलरों को जीएसटी एक्ट 2017 के तहत पंजीकृत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

बैठक में अधिकारियों ने बार एसोसिएशन के सदस्यों से अपील की कि वे सर्विस सेक्टर से जुड़े अधिक से अधिक अनरजिस्टर्ड डीलरों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। यह कदम न केवल जीएसटी अनुपालन सुनिश्चित करेगा बल्कि व्यापार क्षेत्र में पारदर्शिता और सुगमता को भी बढ़ावा देगा। इस सर्वेक्षण के माध्यम से कर विभाग अनरजिस्टर्ड व्यापारियों को पंजीकृत करके, राज्य के राजस्व को सुदृढ़ बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को कानूनी दायरे में लाने की दिशा में कार्यरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमांडिंग अफसर कर्नल एचपीएस शेरगिल की अगुआई में दोबारा एनसीसी कैम्प शुरू : होशियारपुर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 900 बच्चों ने लिया भाग

होशियारपुर : 12 पंजाब एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एचपीएस शेरगिल की अगुवाई में एटीसी 23-24 रिजिनल सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी , बजवाड़ा में 12 जून से 2 जुलाई तक शिविर लगाए गए। इन...
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के दाखिले के लिए 31 अक्टूबर तक करें आनलाइन आवेदन

विद्यार्थी वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी 2024 को होगी दाखिले के लिए चुनाव परीक्षा होशियारपुर, 25 अक्टूबर: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

रात 3:30 बजे हुआ भीषण हादसा; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक, मोबाइल से परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस गोराया, 5 सितंबर। जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया ओवरब्रिज के पास देर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों का दिल्ली कूच : सीएम सैनी का न्योता ठुकराया, खनौरी बॉर्डर पर डटे रहने का ऐलान

पटियाला/जींद : दिल्ली की ओर कूच की तैयारी कर रहे किसान नेताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भेजे गए बैठक के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। किसान नेताओं...
Translate »
error: Content is protected !!