जीत सिंह बगवाई सुरजीत कुमार चौहान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समागम

by

गढ़शंकर : 2 अगस्त : पंजाब जलस्रोत विभाग से शानदार विभागीय सेवा उपरांत सेवानिवृत होने वाले मुलाजम नेता जीत सिंह बगवाई महासचिव पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन गढ़शंकर तथा साथी सुरजीत कुमार चौहान डिवीजन सचिव पंजाब राज्य जलस्रोत मुलाजिम यूनियन का सम्मान व स्वागत समारोह पंजाब राज्य जलस्रोत मुलाजिम यूनियन एवं पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन द्वारा संयुक्त रुप से गढ़शंकर में करवाया गया। समारोह में सेवानिवृत हुए साथियों के पारिवारिक सदस्य एवं रिश्तेदार, पंजाब राज्य जलस्रोत मुलाजिम यूनियन एवं पंजाब सबोर्डिनेट फेडरेशन के प्रांतीय एवं जिले के नेताओं ने हिस्सा लिया।
दोनों संगठनों की तरफ से उक्त दोनों मुलाजिमों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। जिनमें उनकी धर्मपत्नी भी शामिल थीं। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि इन दोनों मुलाजिम साथियों ने जहां अपनी विभागीय सेवा पूरी तन-मन के साथ निभाई है वहीं मुलाजिम संगठनों में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए रोल अदा किया है।
दोनों साथियों ने गढ़शंकर में मुलाजिम लहर को तकड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान डाला है। स्थानीय जिले एवं प्रांतीय एक्शनों को कामयाब करने के लिए सदैव ही सक्रियता दिखाई है। जिसको लेकर उनसे उम्मीद की जाती है कि वह पहले की भांति प्रत्येक संघर्ष में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
इस मौके पर पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष सतीश राणा, उपाध्यक्ष मक्खन सिंह वाहिदपुरी, पंजाब राज्य जलस्रोत मुलाजिम यूनियन के प्रांतीय महासचिव राम जी दास चौहान, वन विभाग वर्कर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह विरदी, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, शाम सुंदर कपूर, हरपाल कौर, सुच्चा सिंह सतनौर, शिंगारा राम, गुरनाम सिंह बीहड़ा, नरेश कपूर, बलवीर सिंह, डा. बलवीर सिंह, सरपंच अशोक कुमार, दर्शन सिंह मटट्ू, गुरनेक भज्जल, प्रवीण कुमार, आशीष भारती, पवन कुमार व मक्खन लंगेरी विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्लम एरिया मिशन ‘हमारी धरती हमारा स्वास्थ्य’ चलाया

गढ़शंकर :  ‘वल्र्ड हेल्थ डे’ के मौके पर सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस के अध्यक्ष रोहित शर्मा उपाध्यक्ष शिंगारा सिंह कल्याण, मुख्य सलाहकार नरेन्द्र पम्मा द्वारा गांव बोड़ा तथा सदरपुर में स्लम एरिया...
article-image
पंजाब

मूसेवाला की हत्या को लेकर गोल्डी बराड़ का खुलासा

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में एक निजी चैनल के पत्रकार से बातचीत करते हुए कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने बड़े खुलासे किए हैं कि मूसेवाला को मौत के घाट क्यों उतारा गया। गोल्डी...
article-image
पंजाब

Kot Fatuhi to observe 135th

Hoshiarpur/Daljeet Anjoha/May 09 : The 135th birth anniversary of Dr. B.R. Ambedkar will be celebrated on May 10 at the Community Hall in Kot Fatuhi, Hoshiarpur district, with the support of local residents, the...
Translate »
error: Content is protected !!