जीवन जागृति मंच द्वारा रक्तदान कैंप आयोजित : 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला

by

गढ़शंकर, 21 नवम्बर: जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में केनरा बैंक गढ़शंकर में नौवां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। स्वर्गीय रतन कौर ललवान को समर्पित रक्तदान कैंप का उद्घाटन केनरा बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर रीजनल ऑफिस जालंधर से मनोज मीना द्वारा किया गया। कैंप में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. करनैल सिंह पूर्व डीपीई (कॉलेजेस) पंजाब उपस्थित हुए। कैंप के तकनीकी प्रबंधों की जिम्मेवारी बीडीसी ब्लड बैंक नवांशहर की टीम द्वारा तथा डॉ अजय बग्गा की अगवाई में निभाई गई। कैंप में 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला। मंच के अध्यक्ष डॉ बिक्कर सिंह ने पहुंची सख्शियतों व रक्तदानियों का स्वागत करते सम्मान चिह्न भेंट किये। इस मौके नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर त्रिंबक दत्त ऐरी, का. दर्शन सिंह मट्टू, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, डॉ. कमलइंद्र कौर प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज, डॉ. अवतार सिंह अध्यक्ष डॉ. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर, एमपी सिंह सिद्धू अध्यक्ष केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन, मोटीवेटर भूपेंद्र सिंह राणा, मा. नरेश कुमार भंमियां, प्रमोद कुमार दुगरी, सचिव प्रिंसिपल सुरेंद्र पाल, प्रोफेसर संधू वरियाणवी उपाध्यक्ष, पी.एल. सूद कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्य हरदेव राय, बलवंत सिंह, विजय लाल, मा. पवन कुमार, मा. हंसराज, हरिराम नफरी, हरपाल सिंह, ललित गुप्ता, हेम राज धंजल, रनबीर सिंह बब्बर व अन्य हाजिर हुए। कपूर ज्वेलर्स द्वारा रक्तदानियों के लिए सम्मान चिह्नों का प्रबंध किया गया। ब्लड बैंक की और से डॉक्टर अजय बग्गा, राजीव भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, देशराज बाली आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

LPU हिंसा: जिस Reddit पोस्ट से भड़की थी आग : उसकी सोर्स तक पहुंची पुलिस …फर्स्ट ईयर की छात्रा ने माना- सुनी-सुनाई बातों के आधार पर लिखी थी पोस्ट

हाईकोर्ट ने पूछा- फर्जी सूचना के पीछे कौन, प्लेटफॉर्म की जवाबदेही क्या? फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की जांच में अहम जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल के लोगों ने दिया लोकतंत्र पर विशवास का प्रमाण : खन्ना

पूर्व सांसद खन्ना ने कहा, 90 प्रतिशत मतदान कर रचा इतिहास, खन्ना ने वोटरों का किया धन्यवाद होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में जनता...
article-image
पंजाब

माघी के शुभ अवसर पर गन्ने के रस का लगाया लंगर

गढ़शंकर, 13 जनवरी : लोहड़ी तथा माघी के शुभ अवसर पर महेंद्र सिंह निवासी गढ़शंकर तथे सहयोगियों द्वारा गढ़शंकर में गन्ने के रस का अटूट लंगर लगाया गया। इस वार्षिक रस के लंगर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग पर बरसात शुरू होने पर पौधारोपण सेवा का मुख्य सेवादार संत बाबा सतनाम सिंह ने किया शुभारंभ  

श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर :  श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग की कार सेवा किला आनंदगढ़ के मुख्य सेवादार संत बाबा सतनाम सिंह जी के नेतृत्व में, पिछले ढाई वर्षों से सड़क के निर्माण की...
Translate »
error: Content is protected !!