जीवन भर की कमाई खाक – रोहड़ू में लगी भीषण आग, कई परिवारों के आशियाने उजड़े

by

एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला के रोहड़ू सब डिविजन में सुबह के वक्त आग लग गया. रोहड़ू में सुंगरी के सेरी गांव में सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक भीषण आग लगी. आग लगने से चार परिवारों के ‘सपनों का आशियाना’ जल गया. जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि दो घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है. आग लगने की वजह से चार लोंगो के घर बर्बाद हो गए. बताया जा रहा है कि मकान लकड़ी के थे इसलिए आग ने भयंकर रुप ले लिया जिससे घरों को भारी नुकसान हो गया.

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू :  आग लगने की जानकारी सुबह के वक्त दमकल विभाग को दी गई, तो दमकल विभाग पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. इस भयंकर हादसे के बीच मानवीय क्षति नहीं हुई है. रोहड़ू के डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि आग लगने की इस घटना में चार घर पूरी तरह से राख हुए हैं. पशुशाला में बंधी एक गाय की जिंदा जलने से मौत हो गई.  आग लगने की वजह की जांच की जा रही है. एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. मकान लकड़ी के बने होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे नुकसान बढ़ गया. प्रशासन मौके पर मौजूद है.

घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक : रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी आग लगने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों के साथ मुलाकात करने के लिए पहुंचे. मोहन लाल ब्राक्टा ने परिवारों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी.

ब्राक्टा ने प्रभावित परिवारों से की बात :   मोहन लाल ब्राक्टा प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए भी नजर आए. मोहन लाल ब्राक्टा ने परिवार के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सरकार उन्हें नया घर बना कर देगी. यह बहुत बड़ी राहत की बात है कि इतनी बड़ी घटना में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई. वहीं, आग लगने की इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी दुःख जाहिर किया है. जयराम ठाकुर ने कहा- ‘शिमला जिला के समरकोट, रोहडू स्थित गांव में आग लगने वाली घटना चिंताजनक है. शासन-प्रशासन से आग्रह है कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर करवाएं. साथ ही प्रभावित परिवारों को यथाशीघ्र सहायता भी प्रदान करें. दुःख की इस घड़ी में हम प्रभावितों के साथ खड़े हैं’.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया ‘3-जी फॉर्मूला’ : एचआईवी की रोकथाम के लिए गैट अवेयर, गैट टेस्टिड और गैट विक्ट्री ओवर एचआईवी ‘3-जी फॉर्मूला’

एएम नाथ : शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 37वें विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘सही राह पर चलें’ विषय पर आधारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन को संपत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को उनकी संपत्ति संबंधी समस्याओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MCA की रसोई में कॉकरोच-मक्खियां मिलने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी- ‘क्या खिलाड़ियों को पता है कि वे नॉन-वेजिटेरियन चाय पी रहे हैं?’

मुंबई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की रसोई में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने रसोई में कॉकरोच और मक्खियां पाए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!