जीवन में कामयाब बनने की शिक्षा देता है गुरूः सत्ती शिक्षक दिवस पर सतपाल सिंह सत्ती ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

by

ऊना: 5 सितंबर – शिक्षक दिवस भारत के पहले उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु का स्थान माता-पिता, भगवान सबसे ऊपर है। हमें जन्म माता-पिता से मिलता है लेकिन हमें जीवन में जीने की शिक्षा, कामयाब बनने की शिक्षा सिर्फ गुरु देता है। सही मायने में शिक्षक सिर्फ वही व्यक्ति नहीं है जो हमें स्कूल, कॉलेजों में पढ़ाए, अपितु शिक्षक वो भी है जो जीवनपर्यन्त किसी न किसी रूप में हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों में अव्वल रहने वाले छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ किया गया है, जिसमें पाठशालाओं को स्तरोन्नत करना, पाठशालाओं में बच्चों को डिजिटल मोड से शिक्षा प्रदान करना और पाठशालाओं में शिक्षा से संबंधित प्रत्येक सुविधा बच्चों को उपलब्ध करवाने जैसे कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहडाला स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय, राज्य, जिला व खंड स्तर पर अनेकों प्रकार की खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेलों से बच्चों का न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने योगा तथा जुडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अत्या पाटया में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा वुशु खेलकूद प्रतियोगिता में दो गोल्ड, चार सिल्वर व पांच ब्रोंज मेडल हासिल कर जिला के साथ-साथ बहडाला स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली बच्चों ने गुलमर्ग कश्मीर में आयोजित हुए शीतकालीन खेलों में चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल के दो बच्चों ने पुडुचेरी में आयोजित अत्य पाटया राष्ट्रीय प्रतियोगिता और कर्नाटक के मेंगलुरू में आयोजित हुई बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। विद्यालय के 30 बच्चों का चयन राज्य स्तर की युवा सांसद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर बहडाला विद्यालय के पूर्व शिक्षक राजेंद्र सिंह गिल, रामपाल, सतपाल व उमा शुक्ला को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, बीडीसी सदस्य राधिका, उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, बहडाला प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान अविनाश राणा, प्रधानाचार्य हरिश जोशी, सभी वार्ड सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर करेंगे विचार – कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र कैमरा प्रोसिडिंग में हो सकता है।  विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीवीईटी ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

स्कूलों में बागवानी व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां बताया कि वर्तमान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबोस) के निरंतर प्रयासों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार लोगों की हत्या : नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने पिता, मां ,बहन और दादी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की...
Translate »
error: Content is protected !!