जुपिटर कंपनी ने कुठाड़ में लगाया निःशुल्क जांच कैम्प, 400 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

by

पट्टा मेहलोग, 8 मई (तारा):जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड़ बद्दी की कंपनी की ओर से स्नेह स्पर्श निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल कुठाड़ में किया गया।जिसमें क्षेत्र की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़, बुघार कनैता, दाड़वा, निचली गौगुड़ी, जगजीतनगर,व मंडहेसर के ग्रामीणों सहित स्कूली छात्रों ने भारी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
कैंप में दून के विधायक चौधरी रामकुमार मुख्य अतिथि रहे।इससे पूर्व कैंप स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों सहित जुपिटर कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कंपनी के मुख्य प्रतिनिधि मुनीश कुमार व इवेंट ऑर्गनाइजर गौरव कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के द्वारा उक्त कैंप सीएसआर कंपोनेंट के तहत लगाया गया।जिसमें पार्क हॉस्पिटल पंचकुला के अनुभवी विशेषज्ञों की टीम ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श व मेडिकल किट भी वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्वेश्य ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके घर द्वार पर मेडिकल परामर्श व इसकी जांच उपलब्ध करवाना है।
कैंप के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें 400 के करीब मरीजों के बीपी,शुगर, ईसीजी, आंकोलॉजी, हेल्थ चेक अप, कैंसर रोग विशेषज्ञ,एक्स रे व आंखों के निःशुल्क टेस्ट किए गए।इसमें गम्भीर लक्षणों वाले मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया।
विधायक चौधरी रामकुमार ने कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण किया।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य मकसद पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना है।इससे पूर्व भी पट्टा मेहलोग में वर्धमान कंपनी की ओर से कैंप लगाया जा चुका है।उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से हर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।चौधरी ने बताया कि दून क्षेत्र में
सीएसआर गतिविधियों पर 6 करोड़ के भवन व अन्य कार्य किए जा चुके हैं।उन्होंने स्थानीय पंचायत,पार्क हॉस्पिटल व जुपिटर कंपनी सहित तमाम उद्योग जगत का कैंप लगाने पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बीएमओ चंडी गुरमेल सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान कैलाश कुमार, उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, भूषण शर्मा,दया शर्मा,दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में खनिजों से बढ़ी कमाई : 3 साल में 200 करोड़ से बढ़कर 340 करोड़ रुपये पहुंचा राजस्व

एएम नाथ । शिमला, 29 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में खनिज संसाधनों से होने वाली आय में पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः

मछली पालन को लेकर केटीडीएस तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुआ समझौता ऊना : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूर तथा चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन आरंभ किया जाएगा, जिससे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पूर्व IG जहूर जैदी को राहत, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा पर लगाई रोक

एएम नाथ । चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर जैदी की उम्र कैद की सजा पर रोक लगा दी है. 2017 के गुड़िया रेप और कत्ल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
Translate »
error: Content is protected !!